चित्तौड़गढ़ - मंगलवाड़ के छिपाखेड़ा में बिजली गिरने से परिवार के 8 सदस्य झुलसे
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले में शुक्रवार को मौसम ने पलटा खाया और कई क्षेत्रों में बरसात हुई है। इस दौरान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली भी गिरी है। ऐसे में जिले के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र में आने वाले छिपाखेड़ा गांव में एक हादसा हो गया। आकाशीय बिजली गिरने से आठ ग्रामीण झुलस गए जिनमें महिलाएं भी शामिल है। इनका मंगलवाड़ के चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद चित्तौड़गढ़ रेफर किया है। यहां इन सभी को भर्ती कर लिया गया। चिकित्सकों की टीम झुलसे ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को भी हादसे की जानकारी दी है।

जानकारी में सामने आया कि जिले में शुक्रवार शाम से मौसम ने पलटा खाया।कई क्षेत्रों में बादल छा गए और तेज बरसात भी शुरू हो गई। इस दौरान बिजली भी कई बार कड़की। जिले के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र के छिपाखेड़ा में यह हादसा हुआ। हादसे को लेकर छिपाखेड़ा निवासी परिजन पप्पूलाल बावरी ने बताया कि शुक्रवार को गांव में एक खेत पर उसके परिवार के सदस्य सोयाबीन की फसल काट रहे थे। शाम होता देख सभी फसल को एक स्थान पर एकत्रित करने लगे। तभी तेज बरसात होने लगी तो सभी परिजन प्लास्टिक का तिरपाल ओढ़ कर बैठ गए। इस दौरान इनके ऊपर आकाशीय बिजली गिरी। तेज आवाज से सभी डर गए। वहीं सभी को झटका लगने से झुलस गए। इसके चलते सभी दहशत में आ गए। मामले की जानकारी मिली तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और झुलसे लोगों को उपचार के लिए मंगलवाड चिकित्सालय ले जाया गया। यहां से सभी को प्राथमिक उपचार के बाद चित्तौड़गढ़ के श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय ले रेफर कर दिया। झुलसे लोगों की संख्या अधिक थी तो दो अन्य चिकित्सालयों से भी 108 एंबुलेंस मंगवानी पड़ी। मंगलवाड़, भादसोड़ा और डूंगला की 108 एंबुलेंस से सभी झुलसे ग्रामीणों को चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। यहां सभी को भर्ती कर लिया। इधर, मंगलवाड थानाधिकारी भगवान लाल ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी मिली है। इस संबंध में जाप्ते को गांव व चिकित्सालय भेजा था। तब तक घायलों को चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया। पुलिस कंट्रोल रूम मामले की सूचना देकर पुलिस जाप्ता भेजा है।

ट्रॉमा वार्ड में भर्ती, तीन की हालत गंभीर

इधर, आकाशीय बिजली गिरने से छिपाखेड़ा निवासी सुरेश (45) पुत्र हरिराम बावरी, चंदा (40) पत्नी सुरेश बावरी, कृष्णा (25) पत्नी संपत्त बावरी, संपत (27) पुत्र बाबूलाल बावरी, भारत पुत्र मिट्ठूलाल, लहरी बाई (60) पत्नी भीमजी बावरी, दिनेश पुत्र (25) बाबूलाल बावरी तथा राधा (22) पत्नी दिनेश बावरी झुलस गए। इन सभी को जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया है। इनमें से सुरेश, चंदा व कृष्णा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वर्जन...

मंगलवाड़ चिकित्सालय से रेफर होकर आए थे। बिजली गिरने से कुछ को झटके लगे तो कुछ के कपड़े जल गए थे। सभी को ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कर लिया है। अब इनकी हालत में सुधार आया है।

डॉ संजय पारीक, जिला चिकित्सालय चित्तौड़गढ़

What's your reaction?