चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - उदयपुर संभाग स्तरीय संस्कृत विद्यालयीय छात्रा क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

मुख्य अतिथि विधायक श्रीचंद कृपलानी ने बालिकाओं को खेलों में उत्कृष्टता हेतु प्रेरित किया

विधायक ने की विद्यालय में सीएसआर मद से 5 नए कक्ष बनाने की घोषणा

निम्बाहेड़ा।

उदयपुर संभाग स्तरीय संस्कृत विद्यालयीय छात्रा वर्ग 14 वर्ष एवं 19 वर्ष क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन समारोह पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी भगवती शंकर व्यास ने की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा पूर्वी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, कमलेश चावत, शंभूलाल जाट, शैलेश अहीर, सुधीर नागौरी, अमरजीत चक्रवर्ती, भुवनेश सिंह (जे.के. सीमेंट), गिरीश श्रृंगी (वंडर सीमेंट माइंस), उपनिरीक्षक राममोहन शर्मा (संभागीय संस्कृत शिक्षा, उदयपुर) तथा प्रधानाचार्य एवं केंद्राध्यक्ष हरिमोहन गौतम सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ उपसरपंच गिरधारी लाल जाट, शक्तिकेन्द्र संयोजक किशन सिंह, गोपाल सिंह, मेघराज जाट, गिरधारी लाल जाट, सुरेंद्र सिंह, हजारीलाल जाट, रामलाल जाट, सुनील जाट, कालू सिंह, भोपराज जाट, ओम प्रकाश, विनोद वेस्नव, कालूराम जाट, नारायण बुनकर, नाथूलाल जाट, नारायण सिंह, विशाल आमेटा, रामेश्वर भील, बालू राम भारती, शिवलाल, देवेंद्र जाट, गोपाल जाट, भंवर लाल, नारायण गायरी, राजू लाल, देवीलाल जाट, सागर जटिया, दिनेश जटिया, भोपराज जटिया, दशरथ, रामेश्वर जाट, रामेश्वर बुनकर एवं ग्रामवासियों द्वारा पारंपरिक मेवाड़ी पगड़ी व उपरना ओढ़ाकर अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ।

प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा के दौरान खिलाडियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल रहा। 14 वर्ष वर्ग में कबड्डी का खिताब ऊटाफला (डूंगरपुर) ने जीता, जबकि भूतिया कलां (चित्तौड़गढ़) उपविजेता रहा। बैडमिंटन में काहिया फला (डूंगरपुर) विजेता और अम्बाडा (डूंगरपुर) उपविजेता रहे। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में निरमा अहारी (कबड्डी) और करिश्मा डामोर (बैडमिंटन) को चुना गया। इस वर्ग की जनरल चैम्पियनशिप ऊटाफला (डूंगरपुर) विद्यालय ने अपने नाम की।

वहीं, 19 वर्ष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में कारूण्डा (चित्तौड़गढ़) विजेता और रामदेवजी का चन्देरिया (चित्तौड़गढ़) उपविजेता रहा। वॉलीबॉल में रामदेवजी का चन्देरिया (चित्तौड़गढ़) ने बाजी मारी, जबकि अम्बाडा (डूंगरपुर) उपविजेता बना। बैडमिंटन में भूतिया कलां (चित्तौड़गढ़) विजेता और कारूण्डा (चित्तौड़गढ़) उपविजेता रहे। इस वर्ग की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में अर्चिता जाट (कबड्डी), अंजली अहीर (वॉलीबॉल) और मोनिका जाट (बैडमिंटन) को सम्मानित किया गया।

19 वर्ष वर्ग की जनरल चैम्पियनशिप करगचिया (बांसवाड़ा) ने जीती।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं विधायक कृपलानी ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का प्रतीक हैं। हमारी बेटियां आज हर क्षेत्र में अग्रसर हैं और खेलों के माध्यम से वे समाज को नई दिशा दे रही हैं। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर संस्कृत विद्यालयों की छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने बालिकाओं को निरंतर अभ्यास, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा विद्यालय के विकास हेतु सीएसआर मद से 5 नए कक्ष निर्माण की घोषणा की।

समारोह के अंत में विधायक कृपलानी ने ध्वज अवतरण कर प्रतियोगिता के समापन की औपचारिक घोषणा की।

कार्यक्रम का संचालन मनोहर व्यास ने किया तथा प्रधानाचार्य एवं केंद्राध्यक्ष हरिमोहन गौतम ने सभी आगंतुकों, खिलाड़ियों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

What's your reaction?