399
views
views

सीधा सवाल। कपासन। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण छात्रावास संस्थान धमाणा की बैठक रविवार शाम को आयोजित हुई। इस बैठक में संस्थान की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। ओम प्रकाश चाष्टा को अध्यक्ष और दुर्गा शंकर तिवारी को उपाध्यक्ष चुना गया।नई कार्यकारिणी में नरेंद्र जोशी कोषाध्यक्ष, सुरेश चंद्र शर्मा सचिव, जबकि ज्योति प्रकाश तिवारी, भेरूलाल उपाध्याय और राजमल जोशी को मंत्री पद के लिए चुना गया।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष भैरू शंकर पंचोली, पूर्व सचिव भैरू शंकर उपाध्याय, गोपाल लाल जोशी, रामेश्वर लाल जोशी, कनक मल तिवारी, श्याम लाल जोशी, अशोक जोशी, भेरू लाल चाष्टा, भूपेंद्र जोशी, देवी लाल तिवारी और गोविंद तिवारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।