चित्तौड़गढ़ - पीण्ड ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल, जन समस्याओं का तत्परता से हुआ निस्तारण
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़।। जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार रात्रि को बड़ीसादड़ी उपखंड क्षेत्र की पीण्ड ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही तथा आमजन द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखा गया। जिला कलक्टर ने अधिकांश प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कराते हुए ग्रामीणजनों को राहत पहुंचाई।

महिलाओं एवं कृषकों से जुड़े प्रकरणों का तत्काल समाधान

रात्रि चौपाल के दौरान ग्राम पंचायत पीण्ड की परित्यक्ता कैलाशी बाई ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। जिला कलक्टर रंजन ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए, जिस पर परित्यक्ता प्रमाण पत्र जारी कर सामाजिक सुरक्षा पेंशन का आवेदन तत्काल स्वीकृत किया गया। इससे उपस्थित ग्रामीणों में जिला प्रशासन की संवेदनशीलता के प्रति विश्वास और बढ़ा।

इसी प्रकार एक कृषक द्वारा खेतों में विद्युत तारों के ढीले होने की शिकायत प्रस्तुत की गई। जिला कलक्टर ने अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शीघ्र आवश्यक मरम्मत कार्य पूर्ण करें। निगम अधिकारियों ने शुक्रवार प्रातः तक तारों को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।

मंगला पशु बीमा योजना में त्वरित कार्यवाही

ग्रामवासी देवीलाल पुत्र भंवरलाल जणवा ने परिवाद देकर बताया कि मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत सभी दस्तावेज पूर्ण होने के बावजूद पॉलिसी जारी नहीं की गई। इस पर जिला कलक्टर ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को एसआईपीएफ से तत्काल संपर्क कर बीमा पॉलिसी जारी करने के निर्देश दिए। विभाग द्वारा मौके पर ही सर्वे कर बीमा पॉलिसी जारी की गई, जिससे संबंधित लाभार्थी को तत्काल राहत मिली।

रात्रि चौपाल में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 28 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। इनमें राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, विद्युत, पशुपालन, मनरेगा, शिक्षा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा पंचायती राज विभागों से संबंधित मामले प्रमुख रहे। जिला कलक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष प्रकरणों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में प्राथमिकता से किया जाए, ताकि किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा, तहसीलदार पंकज कुमार, विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल मीणा सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिला समूह प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

What's your reaction?