चित्तौड़गढ़ - पुलिस शहीद दिवस पर शहीदों को किया याद, शस्त्र और शीश झुका शहीदों को किया नमन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राष्ट्र के लिए कर्तव्य पर शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए पुलिस लाइन में मंगलवार को पुलिस शहीद दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों व जवानों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने इस वर्ष शहीद हुए पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी दी। शहीदों को हथियार व शीश झुका कर शोक सलामी दी गई। उनके सम्मान में दो राउंड फायरिंग भी की गई। पुलिस लाईन, थानों व कार्यालयों के पुलिसकर्मी रक्तविरों ने स्वेच्छिक रक्तदान किया। 

शहीद दिवस पर बहादुर दिलों को किया याद

 पुलिस लाइन में आयोजित शहीद दिवस समारोह में एसपी मनीष त्रिपाठी ने देश के सभी प्रान्तों, केन्द्र शासित प्रदेशों व अर्द्ध सैन्य बलों के 1 सितम्बर 2024 से 31 अगस्त, 2025 तक के विभिन्न संवर्ग के राजस्थान के 07 शहीद सहित सभी 186 शहीद अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पदनाम व उनके नाम का वाचन कर उन्हें सम्मान दिया।

     अपने कर्तव्य के प्रदर्शन में पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए बलिदान की गवाही के रूप में पुलिस लाईन ग्राउंड में राईफल और टोप से बने स्मारक पर एसपी ने पुष्प चक्र अर्पित कर वर्ष में शहीद हुए पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

     संचित निरीक्षक अनिल पांडे के नेतृत्व में बनी एमबीसी व पुलिस की सम्मान गार्ड द्वारा शस्त्रों को उलट शोक शस्त्र कर दिवंगत आत्माओं के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। पुलिस बैंड कर्मियों ने लास्ट पोस्ट धुन बजाई। शहीदों के सम्मान में परेड में शामिल पुलिस कर्मियों द्वारा राईफल से दो-दो राउंड फायरिंग की गई।           

     कार्यक्रम में मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों व सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी शहीद हुए पुलिस कर्मियों को सलामी दी गई। 

इसलिए मनाया जाता है, पुलिस शहीद दिवस

 उल्लेखनीय हैं, कि 21 अक्टूबर 1959 के दिन भारत- तिब्बत के सीमा पर चीन और भारतीय सीमा विवाद में कई केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सदस्य शहीद हुए थे। हर वर्ष 21 अक्टूबर को यह पुलिस स्मृति दिवस अथवा पुलिस शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

समारोह में हुए अन्य कार्यक्रम

     समारोह में एसपी सहित सभी पुलिस अधिकारियों ने इस मौके पर शहीदों की स्मृति में पौधारोपण किया। जिले के विभिन्न थानों, पुलिस लाईन व कार्यालयों के पुलिस कर्मियों ने शहीद दिवस पर स्वेच्छिक रक्तदान किया।

     इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के अलावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, मुकेश सांखला, पुलिस उप अधीक्षक विनय चौधरी, शिवप्रकाश, रामेश्वर लाल, गिरिराज गर्ग, शिवन्या सिंह, सदर थानाधिकारी निरंजन प्रताप, थानाधिकारी चंदेरिया सुनीता गुर्जर व पुलिस के अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण एवं सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

What's your reaction?