चित्तौड़गढ़ - राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव की तैयारियों पर हुई समीक्षा बैठक
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....।

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां * चित्तौड़गढ़ - ऑपरेशन विष हरण में पुलिस को बड़ी सफलता, गंगरार क्षेत्र में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री, मादक पदार्थ के अलावा उपकरण जब्त, 14 लाख की नकदी और केश गिनने की मशीन भी पकड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी–निंबाहेड़ा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो घायल * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ ड्रग फैक्ट्री मामले में नारकोटिक्स ने की एक और की गिरफ्तारी, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित

देशभर से लगेंगे 300 से अधिक स्टॉल, आरोग्य मेला, पंच गौरव की प्रदर्शनी व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहेंगी विशेष आकर्षण

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिला प्रशासन द्वारा आगामी राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट के समिति कक्ष में जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

जिला कलक्टर ने बताया कि राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव 30 अक्टूबर से 4 नवंबर 2025 तक शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान, चित्तौड़गढ़ में आयोजित किया जाएगा। यह महोत्सव स्वदेशी उत्पादों, पारंपरिक कला एवं भारतीय संस्कृति को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।

बैठक में जिला कलक्टर ने राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव के तहत स्टॉल लगाने के संबंध एवं व्यवस्थाओं के समुचित समन्वय एवं आयोजन की मॉनिटरिंग को लेकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सोशल मीडिया टीम को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जिला कलक्टर ने सोशल मीडिया टीम को निर्देश दिए कि महोत्सव के प्रचार-प्रसार में नवीन डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इस आयोजन से जुड़ सकें।

देशभर से लगेंगे 300 से अधिक स्टॉल

राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से 300 से अधिक स्टॉल स्थापित किए जाएंगे। इन स्टॉल्स पर संपूर्ण भारत से आमंत्रित प्राकृतिक एवं जैविक खाद्य उत्पाद, श्री अन्न एवं मसाले, औषधीय उत्पाद, धातु व मिट्टी के बर्तन, प्राकृतिक सौंदर्य प्रसाधन, स्वयं सहायता समूहों के राजसखी उत्पाद, खादी वस्त्र, जुट, ऊन, कलात्मक फर्नीचर के हैंडीक्राफ्ट व हैंडलूम, इनडोर प्लांट्स, बोनसाई तथा ‘एक जिला एक उत्पाद’ के अंतर्गत विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अतिरिक्त जिले के पंच गौरव से संबंधित विशिष्ट प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। रोजगार विभाग द्वारा रोजगार मेले का भी आयोजन किया जाएगा।

आरोग्य मेला एवं कार्यशालाएँ रहेंगी विशेष आकर्षण

महोत्सव के दौरान आयुर्वेद विभाग द्वारा आरोग्य मेला का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें आयुर्वेद विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा रोगों का उपचार किया जाएगा। साथ ही एक्यूप्रेशर, एक्यूपंक्चर, एरोमाथेरेपी, नशा मुक्ति, डिजिटल डिटॉक्स, ध्यान एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों पर जागरूकता गतिविधियाँ संचालित होंगी। देशभर के प्रमुख विशेषज्ञ प्रतिदिन पर्यावरण अनुकूल एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने पर कार्यशालाएँ भी लेंगे।

लोक संस्कृति की झलक

भारत के विभिन्न लोक कला केंद्रों से आए कलाकार एवं लोक गायक प्रतिदिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विविधता एवं लोक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी।

राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव न केवल स्थानीय उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों एवं कारीगरों के लिए एक मंच प्रदान करेगा, बल्कि यह स्वदेशी सोच और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू.अ.) रामचन्द्र खटीक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, नगर परिषद प्रशासक एवं रावतभाटा के अतिरिक्त जिला कलक्टर विनोद मल्होत्रा, सूचना विज्ञान अधिकारी अशोक लोढा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महावीर कुमार शर्मा, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक राहुल देव सिंह, नगर विकास न्यास से मीनाक्षी वाधवानी, उपनिदेशक उद्यान विभाग डॉ. शंकर लाल जाट, जिला आयुर्वेद अधिकारी, एलडीएम, राजीविका, सोशल मीडिया टीम के अभिषेक श्रीमाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

What's your reaction?