चित्तौड़गढ़ - बजरी विवाद के चलते जिस होटल में हुई थी हत्या, वहां पांच माह बाद लंगड़ा कर चढ़े आरोपी, पुलिस ने करवाया मौका तस्दीक
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बजरी विवाद को लेकर हुए बहुचर्चित अजयराजसिंह हत्याकांड के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए दो आरोपियों से मौका तस्दीक करवाई है। पांच माह पहले जिस होटल में आरोपियों ने फायरिंग की और हत्या की वारदात को अंजाम दिया इस होटल में चढ़ने के लिए आरोपियों को सहारा लेना पड़ा।आरोपित लंगड़ा कर होटल की सीढ़ियां चढ़ते दिखे। पुलिस ने आरोपियों से मौका तस्दीक करवा कर बयान दर्ज किए हैं। 

चित्तौड़गढ़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में कोटा फोरलेन पर गत 1 जून की रात बजरी विवाद में फायरिंग हुई थी। गिरोह बन कर आए आरोपियों ने अजयराज सिंह पर फायर किया तथा दो कारों में भी आग लगा दी थी। इसमें अजयराज सिंह की मौत हो गई थी। चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थाने पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले में अनुसंधान जारी है। अब तक पुलिस 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं तीन दिन पूर्व आरोपित डेट निवासी ईश्वरसिंह तथा चौकिया निवासी राजपाल सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों ही आरोपित एक नवंबर तक पुलिस डिमांड पर हैं। मंगलवार देर शाम पुलिस गिरफ्तार दोनों ही आरोपियों को होटल विशाल लेकर आई। इस होटल पर आरोपियों से मौका तस्दीक करवाई गई। यहां पुलिस उप अधीक्षक विनय चौधरी तथा मामले का अनुसंधान कर रहे हैं चित्तौड़गढ़ सदर थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह जाब्ते के साथ पहुंचे। यहां हुए पूरे घटनाक्रम के बारे में दोनों आरोपियों से जानकारी ली। वहीं किस रास्ते से यह भागे उसके बारे में भी पूछताछ कर के मौका तस्दीक कर मौका नक्शा बनाया गया। बाद में पुलिस आरोपियों को थाने लेकर आई है, जहां अनुसंधान जारी है। वहीं इस मामले में अभी तक एक अन्य मुख्य आरोपित भैरू झूंपड़ा के अलावा करीब 12 आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है। वहीं पुलिस ने आरोपित ईश्वसिंह से पिस्तौल तथा राजपाल सिंह से लोहे का पाइप बरामद कर किया है।

शरण देने वालों पर भी पुलिस की नजर

हत्या की वारदात कर फरारी के दौरान आरोपियों से जहां वे रुके उसके संबंध में भी पुलिस ने पूछताछ की है। शरण देने वाले आरोपियों के बारे में भी पहचान की जा रही है। अब तक नाम जड़ किए 31 आरोपियों में से एक दर्जन आरोपी तो ऐसे हैं, जिन्होंने या तो मुख्य आरोपियों को शरण दी है या अन्य किसी प्रकार से सहयोग किया है।

महाराष्ट्र के धूलिया में भी काटी थी फरारी, गिरफ्तार

पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि मुख्य आरोपित ईश्वरसिंह डेट वारदात के बाद महाराष्ट्र भाग गया था। महाराष्ट्र के धूलिया में उसने फरारी काटी थी। इसमें भीलवाड़ा जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र के बघेरा निवासी एक व्यवसाई के पुत्र उसका सहयोग किया था। इसका व्यवसाय महाराष्ट्र के धूलिया में हैं। ऐसे में पुलिस धूलिया से हिमांशु पुत्र सोहनलाल जाट को डिटेन कर के लेकर आई है, जिससे भी अनुसंधान किया। इसकी फरारी में भूमिका की जांच के बाद गिरफ्तारी की गई।

वर्जन...

पुलिस हत्या के मामले में अनुसंधान कर रही है। दोनों आरोपियों से पुलिस ने मौका तस्दीक करवाई है। एक आरोपित से पिस्तौल बरामद हुई है। शरण देने वाले एक आरोपित को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

निरंजन प्रतापसिंह, सदर थानाधिकारी चित्तौड़गढ़

What's your reaction?