चित्तौड़गढ़ - भारत और हिंदू एक दूसरे के पर्याय - मनोज कुमार
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय साहित्य परिषद चित्तौड़गढ़ इकाई द्वारा राजकीय जिला पुस्तकालय किला रोड चित्तौड़गढ़ में श्रीधर पराडकर द्वारा लिखित उपन्यास तत्त्वमसि पर पुस्तक परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम संयोजक डॉ रवींद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुस्तक परिचर्चा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री मनोज कुमार रहे वहीं अध्यक्षता परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष विष्णु शर्मा हरिहर ने की। विशिष्ट अतिथि पुस्तकालय अध्यक्ष सुश्री सुधा रही। अतिथियों द्वारा मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का स्वागत एवं परिचय इकाई उपाध्यक्ष राधा किशन साहू ने किया। इकाई उपाध्यक्ष उषा सोमानी द्वारा स्वरचित पुस्तक प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया गया। परिषद गीत शिखा झा ने प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने पुस्तक पर अपने विचार प्रस्तुत किये।

यशवंत पुरी गोस्वामी, डॉ शिव मृदुल, नंदकिशोर निर्झर, बृजेश कुमार राठौर, पंकज सरकार ने पुस्तक का अध्ययन कर पुस्तक के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखें। वक्ताओं ने कहा कि इस पुस्तक को उपन्यास के स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक में संघ, स्वयंसेवक, प्रचारक, संघ की कार्य पद्धति, संघ के ऊपर लगे मिथ्या आरोप सहित विभिन्न बिंदुओं को अच्छे से बताया गया है। सामाजिक समरसता,हिंदू जीवन पद्धति, सनातन संस्कृति के बारे में भी स्पष्ट झलक प्राप्त होती है। युवाओं में शादी न करने की मानसिकता की समस्या एवं विवाह की समाज में उपयोगिता भी पात्रों के माध्यम से सिद्ध की गई है। तन समर्पित मन समर्पित और यह जीवन समर्पित चाहता हूं मातृभूमि मैं तुझे कुछ और भी दूं इस विचार को संघ के प्रचारक अपना संपूर्ण जीवन देकर पूर्ण करते हुए दिखाई देते हैं।

साहित्य मंत्री सीमा पारीक ने बताया कि परिषद् के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री मनोज कुमार ने कहा कि पुस्तक परिचर्चा बौद्धिक कार्यक्रम ही नहीं अपितु एक सामाजिक कार्यक्रम है जिसमें साहित्य के साथ-साथ समाज की भी चर्चा होती है। उन्होंने आगे अपने उद्बोधन में कहा कि भारत और हिंदू एक दूसरे के पर्याय हैं। पुस्तक के लेखक ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित किया है। साथ ही नित्य साहित्य साधना में रत हैं। पुस्तक प्रकाशन का समय संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर अपनी महत्ता को प्रदर्शित करता है। अध्यक्षता करते हुए विष्णु शर्मा हरिहर में कहा कि भारत माता की जय ही संघ कार्य है। प्रदेश संगठन मंत्री डॉ विपिन चंद्र पाठक ने कहा कि नारायण रूपी समाज की आराधना ही तत्वमसि पुस्तक है। 

विशिष्ट अतिथि पुस्तकालय अध्यक्ष सुश्री सुधा ने भी अपने विचार व्यक्त किये और पुस्तक की उपयोगिता को प्रतिपादित किया। धन्यवाद ज्ञापन इकाई उपाध्यक्ष कांति चंद्र शर्मा ने किया। कल्याण मंत्र के साथ परिचर्चा का समापन किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन महामंत्री लीलाधर अनिल चौबीसा ने किया। इस अवसर पर परिचर्चा में प्रदेश संगठन मंत्री डॉ विपिन चंद्र पाठक, प्रांत महामंत्री जग जितेंद्र सिंह, प्रांत संयुक्त मंत्री रतनलाल मेनारिया, देवी सिंह राव, भूपेंद्र आचार्य, प्रवीण टाँक, भरत व्यास, ललित नाथ झा, उषा सोमानी, कांति चंद्र शर्मा, सीमा पारीक, शिखा झा, सत्य नारायण शर्मा, रेणु बागड़ी सहित कई कार्यकर्ता एवं पाठक उपस्थित रहे।

What's your reaction?