views
सीधा सवाल। कपासन। पंचायत समिति कपासन की ग्राम पंचायत मुख्यालय धमाणा में भगवान रणछोड़रायजी के दो नवंबर को होने वाले विवाहोत्सव को लेकर भक्ति एवं उल्लास का माहौल है। देवउठनी एकादशी दो नवंबर को भगवान रणछोड़राय जी का विवाह तुलसी महारानी के संग धूमधाम से होगा।विवाह को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।भगवान रणछोड़राय जी शालिग्रामजी का विवाह तुलसी महारानी के संग राजसमंद जिले के कोटड़ी गांव में होगा इसके लिए भगवान रणछोड़रायजी मंदिर से बारात आज रवाना होगी। विवाहोत्सव की शुरुआत सोमवार को बड़ा विनायक पूजन से हुई। शुक्रवार अपराह्न सवा चार बजे हल्दी रस्म का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया। शनिवार को अपराह्न सवा चार बजे कलश यात्रा का आयोजन किया गया। उसके उपरांत शाम साढ़े पांच बजे बिंदौली निकाली गई। रविवार प्रातः छह बजे वर निकासी की रस्म निभाई जाएगी। इसके बाद आठ बजे धमाणा से कोटड़ी के लिए बारात रवाना होगी। बारात में सैकड़ों श्रद्धालु भजन, कीर्तन, ढोल नगाड़ों, बैंड बाजों के साथ शामिल होंगे। भगवान रणछोड़रायजी रथ पर विराजमान होकर तुलसी महारानी से विवाह रचाने के लिए जाएंगे।