483
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। भारतीय जानता पार्टी युवा मोर्चा के डॉ सुभाष शर्मा को रेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पश्चिम रेलवे की जोनल रेलवे सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया इस जोन में मुम्बई, वडोदरा, रतलाम, अहमदाबाद, राजकोट, भावनगर जैसे महत्वपूर्ण रेलवे डिविज़न आते हैं। शर्मा ने नियुक्ति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव,चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी का आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि शर्मा भाजपा ,सहित सामाजिक संगठनों में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं,हाल ही में वह भारत सरकार के एक विशेष प्रतिनिधि मंडल के सदस्य के रूप में इंडोनेशिया की यात्रा पुरी कर के आए थे ,इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में इस विशेष प्रतिनिधिमंडल ने बुलेट ट्रेन का संचालन एव इसके सकारात्मक परिणाम को करीबी से जाना।