views
सीधा सवाल। कपासन। सांसद सी पी जोशी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भाजपा नगर मंडल द्वारा अध्यक्ष राज विजयवर्गीय ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष नंद किशोर टेलर की अगुवाई में पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेडियम स्थित जेलेश्वर गौशाला में सफाई अभियान एवं गोमाता को गुड हरि घास का भोग लगाया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोशाला परिसर एवं घास घर की सफाई कर स्वछता का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री गजेन्द्र बाघमार ने किया। इस अवसर पर भाजयुमो अध्यक्ष विकास बारेगामा,पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया,महामंत्री अशोक विजयवर्गीय चेतन शर्मा हरि शंकर चोटियां प्रकाश सुथार चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष सोनी पूरण कुमावत ए सी मोर्चा अध्यक्ष अरुण कोदली प्रकाश टेलर राकेश आचार्य मनोज आचार्य कुलदीप बारेगामा राजेश आचार्य किसान मोर्चा अध्यक्ष शंभु बागड़ा गौरव दाधीच पार्षद अकील शाह दीपक राठौड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।