630
views
views
सीधा सवाल। डूंगला। अलख नयन मन्दिर नेत्र संस्थान, उदयपुर द्वारा जिला अन्धता नियंत्रण समिति, उदयपुर के आर्थिक सहयोग से निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन मंगलवार को
प्रातः 9.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक महावीर भवन, डूंगला में होगा । जिसमे निःशुल्क आँखों की जाँच, बीपी, शुगर की जाँच निःशुल्क चश्मे के नम्बर की जाँच एवं चश्मा खरीदने की सुविधा के साथ जरूरतमंद रोगियों के लिए निःशुल्क ऑपरेशन, चश्मे, दवाईयां, लैंस, भोजन व आवास सुविधा उपलब्ध रहेगी। आरजीएचएस, आयुष्मान आदि कई बीमा स्कीम उपलब्ध हैं। इसके साथ ही प्रशिक्षित नेत्र विशेषज्ञ सहायक द्वारा आँखों की जाँच व ईलाज व नई तकनीक द्वारा मोतियाबिन्द का ऑपरेशन छोटे चीरे (SICS / फेको) तकनीक द्वारा होता है।
यहां यह भी बतादे की नई तकनीक से यह किसी भी मौसम में अत्यन्त सुरक्षित प्रक्रिया है। वही, जिन मरीजों ने पूर्व में मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाया हो व एक महिने बाद जाँच नही करवाई हो वे अवश्य जाँच करावें। आवश्यकता होने पर दवाईयों व नजर का चश्मा निःशुल्क दिया जाएगा।
इस कंम्प में मरीज को लाने ले जाने, खाने पीने, रहने, मोतियाबिंद के ऑपरंज्ञान तक का सम्पूर्ण व्यय अलख नयन मन्दिर द्वारा किया जायेगा।