चित्तौड़गढ़ - विधानसभा में गूंजा चित्तौड़गढ़ का पेयजल मुद्दा: चंबल जल योजना पर मंत्री ने दिया मार्च 2028 तक हर घर पानी का भरोसा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर

CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने बुधवार को विधानसभा सदन में चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षैत्र में पेयजल का प्रश्न उठाते हुए सरकार से जवाब तलब किया।
विधायक आक्या ने प्रश्न उठाते हुए सरकार से पूछा की चित्तौड़गढ़ शहर, पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ एवं भदेसर के ग्रामों में पेयजल की क्या व्यवस्था है तथा जहां पर पेयजल की व्यवस्था नही है वहां पर सरकार की क्या योजना प्रस्तावित है? क्या सरकार उक्त विधानसभा क्षैत्र में पेयजल से वंचित गांवो, ढाणीयो, शहर में पेयजल उपलब्ध कराने के लिये कार्य योजना बनाने का विचार रखती है?
इस पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने जवाब देते हुए बताया की चित्तौड़गढ़ शहर में 289.1 लाख लीटर पेयजल उत्पादन कर 135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रति दिन के हिसाब से पेयजल आपूर्ती की जा रही है। विधानसभा क्षैत्र के सभी 266 गांवो में विभाग की विभिन्न योजना अनुसार पेयजल आपूर्ति की जा रही है। चित्तौड़गढ़ शहर की पेयजल संवर्धन योजना अमृत योजना 2.0 में राशी 45 करोड़ दिनांक 06 फरवरी 2023 को स्वीकृत कर क्रियान्वयन हेतु दिनांक 25 जुलाई 2025 को कार्यादेश जारी हो चुके है तथा कार्य प्रगतीरत है। पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ के 221 गांवो व पंचायत समिति भदेसर के 45 गांवो सहित कुल 266 गावों में जल जीवन मिशन के तहत घर-घर तक पेयजल का लाभ पहुचाने का कार्य जारी है।
मंत्री के जवाब पर पूरक प्रश्न करते हुए विधायक आक्या ने मंत्री से पूछा की कुछ वर्ष पूर्व चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षैत्र में चंबल नदी का पानी पहुचाने की योजना स्वीकृत हुई थी लेकिन आज दिन तक योजना धरातल पर नही पहुंची है। इस कार्य का कब तक टेण्डर होगा, कब तक कार्य आरम्भ होगा तथा कब तक कार्य पूर्ण होगा?
इस पर मंत्री चौधरी ने जवाब देते हुए बताया की बजट घोषणा 2024-25 में चित्तौड़गढ़ शहर, चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति के 221 व पंचायत समिति भदेसर के 45 गांवो सहित कुल 266 गांवो में पेयजल आपूर्ति प्रस्तावित है। इसमें से लगभग 14 गांव व ढाणी में सिंगल विलेज योजना में 21.88 करोड़ की राशी स्वीकृत कर घर-घर जल कनेक्शन के कार्यादेश जारी हो कार्य पूर्ण हो चुका है। बड़े गांवों में चंबल नदी योजना से पेयजल आपूर्ति हेतु पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ के 207 ग्राम व पंचायत समिति भदेसर के 45 गांवो में 2245 करोड़ की योजना स्वीकृत है। गत सरकार के कार्यकाल में उक्त परियोजना के फेज द्वितीय में अनेक गलतियों की वजह से कार्यादेश जारी नही हो पाया। तीन की बजाय दो ही समाचार पत्रो में एनआईटी प्रकाशित की गई, इस वजह से टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण नही हो पाई। मंत्री चौधरी ने विधायक आक्या को भरोसा दिलाया की उनके विभाग द्वारा इस कार्य में पूर्ण पारदर्शिता बरतते हुए कार्य किया जा रहा है व इसी माह में वर्क आर्डर जारी हो जाएगे तथा मार्च 2028 तक चंबल नदी का पानी विधानसभा चित्तौड़गढ़ के प्रत्येक गांव प्रत्येक घर तक पहुचने लगेगा।

What's your reaction?