चित्तौड़गढ़ - हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से ऐतिहासिक गोरा बादल स्टेडियम का सर्वागिंण विकास शहरवासियों के लिए बडी सौगात- सांसद सीपी जोशी
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर

CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

अंतर्राष्ट्रीय मानकों के आधार पर विकसित होगा शहर के हृदयस्थल गोरा बादल स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स का निर्माण

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। हिन्दुस्तान जिंक के सीएसआर मद से शहर के हृदयस्थल गोरा बादल स्टेडियम को अब स्पोटर््स काॅम्प्लेक्स के रूप में विकासित करने से शहरवासियों, विशेषकर खिलडियों को अपनी प्रतिभा निखारने का सुनहरा अवसर मिल सकेगा। यह बात सांसद सीपी जोशी ने शनिवार को हिन्दुस्तान जिं़क लिमिटेड और नगर परिषद के बीच हुए एमओयू के अवसर पर कही। उन्होंने हिन्दुस्तान जिं़क की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज का दिन चित्तौडगढ़ के लिए एक ऐतिहासिक पल है जब कई पूर्व प्रधानमंत्रियों और खेल प्रतिभाओं का प्रांगण रहा गोरा बादल स्टेडियम नये स्वरूप में विकसित हो कर स्पोट्स काॅम्प्लेक्स का स्वरूप लेने जा रहा है। यहां खिलाडी और आम नागरिक माॅर्निग वाॅक के लिए जाते है, पिछले कई वर्षो से इस स्टेडियम का उपयोग नही हो पा रहा था लेकिन इस एमओयू के बाद एक बार फिर से गोरा बादल स्टेडियम जीवंत हो कर लोगो के आकर्षण का केंद्र होगा।

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में हिन्दुस्तान जिं़क लिमिटेड एवं नगरपरिषद के बीच एमओयू के अवसर पर  मुख्य अतिथि सांसद सीपी जोशी, विशिष्ठ अतिथि विधायक चंद्रभान सिंह आंक्या, जिला प्रभारी सचिव सरवन कुमार, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, हिन्दुस्तान जिं़क लिमिटेड के सीईओ अरूण मिश्रा, वेदांता समूह की सीएसआर हेड अनुपम निधि एवं चंदेरिया स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के लोकेशन हेड आलोक रंजन उपस्थित थे।

इस मौके पर विधायक चंद्रभान सिंह आंक्या ने हिन्दुस्तान जिंक की गोरा बादल स्टेडियम के सर्वागिंण विकास की पहल की प्रशंसा एवं धन्यवाद देते हुए कहा कि इस पहल पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर इस ऐतिहासिक स्थल के विकास को आगे बढ़ाने का कार्य किया है जिसके पूर्ण होने पर युवाओं एवं खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और शहरवासियों को स्वस्थ रहने का सुनहरा अवसर फिर से प्राप्त होगा।

इस पहल पर, सीईओ और पूर्णकालिक निदेशक हिन्दुस्तान जिं़क, अरुण मिश्रा ने कहा कि, “खेल में चरित्र निर्माण, मजबूत बनाने और समुदायों को एकजुट करने की ताकत है। गोरा बादल स्पोटर््स काॅम्प्लेक्स परिसर के विकास के माध्यम से, हमारा लक्ष्य एक ऐसा सक्षम पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है जहां युवा अपनी क्षमता को पहचान सकें और अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा कर सकें। हिन्दुस्तान जिं़क में, हम ऐसे निवेश को युवा विकास, सामुदायिक कल्याण और ऐसे अवसर देने की दिशा में दीर्घकालिक योगदान के रूप में देखते हैं जो खेल के मैदान से कहीं आगे तक हैं।”

चंदेरिया स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के लोकेशन हेड आलोक रंजन ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से गोरा बादल स्पोटर््स काॅम्प्लेक्स में किये जाने विकास कार्यो की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्धेश्य जमीनी स्तर पर खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना और प्रदेश में युवाओं की भागीदारी और प्रतिभा विकास के लिए संरचित अवसर प्र्रदान करना है।

अतंर्राष्ट्रीय एवं आधुनिक खेल सुविधा मानकों और दीर्घकालिक सामुदायिक आवश्यकताओं के अनुरूप परियोजना के समग्र डिजाइन और चरणबद्ध निष्पादन की रूपरेखा दी गई है। यह स्टेडियम को एक बहुउद्देशीय खेल परिसर में चरणबद्ध विकास के लिए काम करेगा जो प्रशिक्षण, टूर्नामेंट और उत्सव एवं विभिन्न कार्यक्रमों के लिए उपयोग किया जा सकेगा।

स्टेडियम के विकास में फुटबॉल मैदान और जॉगिंग और वॉकिंग ट्रैक का निर्माण शामिल है, जो आवश्यक सुविधाओं से युक्त होगा। इनमें युवा और युवतियों के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम, स्वच्छता सुविधाएं, पार्किंग और सुरक्षा प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी, हाई मास्ट लाइटिंग, सौर-आधारित विद्युतीकरण, वर्षा जल संचयन संरचनाएं, संपर्क सड़क विकास, और चारदीवारी और प्रवेश-निकास का जिर्णोद्धार शामिल है।

खेलो और खिलाडियों के विकास हेतु हिन्दुस्तान ज़िंक सदैव अग्रणी

हिन्दुस्तान जिं़क की यह पहल पूरे भारत में स्पोर्ट्स प्रमोशन में कंपनी की बढ़ती मौजूदगी को और मजबूत करती है। कंपनी फुटबॉल प्रोग्राम के जरिए स्ट्रक्चर्ड ग्रासरूट स्पोर्ट्स में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए मंच प्रदान कर रही है, जिसमें ऑल-इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के साथ पार्टनरशिप में जावर स्थित जिंक फुटबॉल एकेडमी शामिल है, जो बालक बालिकाओं के लिए रेजिडेंशियल एकेडमी  है। बालिकाओं के लिए भारत की पहली रेजिडेंशियल फुटबॉल एकेडमी का लॉन्च प्रोफेशनल ट्रेनिंग, शिक्षा और टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड परफॉर्मेंस डेवलपमेंट के जरिए कम उम्र से ही टैलेंट को निखारने के प्रति हिन्दुस्तान जिं़क की कमिटमेंट को दिखाता है।

लगभग चार दशकों की स्पोर्ट्स विरासत के साथ, जिसकी शुरुआत 1976 में जावर में मोहन कुमार मंगलम फुटबॉल स्टेडियम से हुई थी, हिन्दुस्तान जिं़क ने फुटबॉल, एथलेटिक्स, कबड्डी और वॉलीबॉल सहित कई खेलों में लगातार स्पोर्ट्स को बढ़ावा दिया है। कंपनी वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए ग्रासरूट टैलेंट डेवलपमेंट को मजबूत करना जारी रखे हुए है, जिसने उदयपुर को ग्लोबल रनिंग मैप पर जगह दी है, और इन स्पोर्ट्स पहलों से सामूहिक रूप से लगभग 30हजार लोग लाभान्वित हुए है।

एमओयू पर नगरपरिषद आयुक्त केजी माली एवं हिन्दुस्तान जिं़क की ओर से चंदेरिया स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के लोकेशन हेड आलोक रंजन ने हस्ताक्षर कर आदान प्रदान किया। इस अवसर पर प्रशासक नगरपरिषद कैलाश गुर्जर, जनप्रनिधि अनिल ईनाणी, शैलेन्द्र झंवर, हर्षवर्धन सिंह, रघु शर्मा, गौरव त्यागी, ओम प्रकाश शर्मा,नवीन पटवारी, हिन्दुस्तान जिंक से जी मलेशम, अभय गौतम, सुंदर राज, ममता शर्मा, मनीषा भाटी, योगेश वर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

What's your reaction?