चित्तौड़गढ़ / कपासन - 4.49 करोड़ रुपये की लागत से बने नवीन शिक्षा भवन का लोकार्पण सम्पन्न
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर

CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

सांसद जोशी व विधायक जीनगर ने किया लोकार्पण

सीधा सवाल। कपासन। समग्र शिक्षा अभियान पी ए बी योजना के अंतर्गत 4.49 रुपये करोड़ की लागत से निर्मित नवीन शिक्षा भवन का लोकार्पण शनिवार को घीसू लाल कोठारी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कपासन में भव्य एवं ऐतिहासिक समारोह के रूप में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्तागण, विद्यार्थी एवं आमजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद सी. पी. जोशी एवं विधायक अर्जुन लाल जीनगर द्वारा मोली बन्धन खोल कर किया गया। लोकार्पण से पूर्व विद्यालय के घोष वर्ग द्वारा राष्ट्रीय धुनों से सांसद जोशी और विधायक जीनगर का स्वागत किया गया।तत्पश्चात पंडित राजू व्यास द्वारा हवन की पूर्णाहुति सासंद जोशी के द्वारा कराई गई ।

शिक्षा राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव - सांसद जोशी

जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद सी. पी. जोशी ने कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। केंद्र एवं राज्य सरकार का संकल्प है कि अंतिम पंक्ति के विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा पहुंचे।उन्होंने कहा कि इस नवीन शिक्षा भवन के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं एवं भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार कर सकेंगे।

क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को मिलेगी नई ऊंचाई - विधायक जीनगर

विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने कहा कि कपासन क्षेत्र के लिए यह शिक्षा भवन एक बड़ी उपलब्धि है। ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब शहरों जैसी सुविधाएं यहीं उपलब्ध होंगी।उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल भवन बनाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य को सशक्त बनाना है।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी, पूर्व प्रदेश मंत्री एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चण्डालिया, निवर्तमान पालिकाध्यक्षा श्रीमती मंजू देवी सोनी, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष नंद किशोर टेलर, पूर्व यूमो जिलाध्यक्ष प्रमोद बारेगामा, नगर अध्यक्ष राज विजयवर्गीय, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश पाराशर, शनि महाराज मंडल अध्यक्ष रतन नाथ योगी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपाल लाल शर्मा, पालिका उपाध्यक्ष एजाज अली, पार्षद अशोक विजयवर्गीय, अकील शाह, गोपाल लाल पूर्बिया, हीरा लाल शर्मा, लत वैष्णव, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विकास बरेगामा, किसान मोर्चा अध्यक्ष शम्भू लाल बागड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया, मोहन शर्मा, राजेश जाजू, सत्यनारायण पलोड़ शिक्षा विभाग के अधिकारी, जन प्रतिनिधि, विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का विद्यालय प्रशासन द्वारा पारंपरिक रूप से स्वागत एवं सम्मान किया गया।आधुनिक सुविधाओं से युक्त शिक्षा भवन नव निर्मित शिक्षा भवन में कक्षाओं के लिए पर्याप्त स्थान, हवादार एवं प्रकाशयुक्त कक्ष, विद्यार्थियों के लिए बेहतर बैठने की व्यवस्था तथा शैक्षणिक गतिविधियों हेतु आधुनिक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण में गुणात्मक सुधार होगा।जनता में उत्साह, शिक्षा के प्रति बढ़ा विश्वास
लोकार्पण समारोह में स्थानीय नागरिकों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने कहा कि इस प्रकार के विकास कार्यों से क्षेत्र में शिक्षा के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण, शिक्षा सुदृढ़ीकरण एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ किया गया ।
इस अवसर पर भागीरथ चंदेल, प्रवीण कोठारी, गजेंद्र बाघमार, सोहन खटीक, प्रतीक वैष्णव, कैलाश अहीर, मनोज आचार्य, भगवती लाल, राकेश आचार्य, आशीष नंदवाना, आषीष सोनी, दिनेश सोनी, पुरषोतम योगी, गिरिराज वैष्णव, अरुण कोडली, सुनीता सांवला, मीना चण्डालिया, बलजीत कोर, तरुण बरेगामा, अभिनव दुगड़, शिव कुमावत, हरि शंकर, अखिलेश तिवाड़ी, छोटू वैष्णव,हरिशंकर, प्रकाश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन अश्विन व्यास और आभार मंडल अध्यक्ष राज विजयवर्गीय द्वारा किया गया।

What's your reaction?