693
views
views
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लगाया पिंजरा ग्रामीणों को सतर्क रहने का अपील
सीधा सवाल। चिकारड़ा। संगेसरा क्षेत्र मे पेंथर की दस्तक से ग्रामीणों मे भय व्याप्त वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच लगाया पिंजरा ग्रामीणों को सतर्क रहने का किया फरमान जारी चिकारड़ा- डूंगला उपखण्ड क्षेत्र के संगेसरा गाँव के निकट महमूदगंज मे मंगलवार को अल सुबह एक पेंथर की दस्तक से आस पास क्षेत्र मे भय व्याप्त हो गया , जानकारी अनुसार पिछले दो दिन में पेंथर ने एक गाय का शिकार किया वही अब पेंथर की मूवमेंट गाँव की दिख रही है। ग्रामीणों की जानकारी पर मंगलवाड़ थाना की ओर से कांस्टेबल रोशन कुमार मौक़े पर पहुचे एवं चित्तौड़गढ़ मुख्यालय पर वन विभाग की टीम को सूचना दी। सूचना के आधार पर वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी पिंजरा लेकर महमूदगंज पहुचे। जहा क्षेत्र विशेष में पिंजरा लगाया गया । वही वन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र के सभी ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की । संगेसरा क्षेत्र सहित महमूदगंज , वाना , मेनार इलाके में भी इस पेंथर की दस्तक से लोग काफी भयभीत है, जंगल छोड़ गाँवों का रुख कर रहा है पेंथर । जिसके चलते ग्रामीण किसान खेतो में जाने से डर रहे है ।