चित्तौड़गढ़ - राजस्थान सप्ताह दिवस के तहत 14 से 19 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार जिले में 14 मार्च से 19 मार्च 2026 तक राजस्थान सप्ताह दिवस के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु गुरुवार को जिला परिषद सभागार में
अतरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों के पर्यवेक्षक एवं नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई।

बैठक में उन्होंने ने बताया कि कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत 14 मार्च को जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ स्वच्छता सप्ताह के शुभारंभ से होगी। इस कार्यक्रम के पर्यवेक्षक अधिकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद चित्तौड़गढ़ होंगे, जबकि आयुक्त नगर परिषद, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद तथा जिले की समस्त पंचायत समितियों के विकास अधिकारी नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।

उन्होंने बताया कि 15 मार्च को जिला स्तर पर “विकसित राजस्थान रन” का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही इसी दिन कॉलेजों में “राजस्थान को जानें” डिजिटल क्विज का पंजीयन एवं शुभारंभ किया जाएगा तथा निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।

16 मार्च को जिले में ओ.डी.ओ.पी. (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) मेला/प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

17 मार्च को राजस्थान युवा शक्ति दिवस के अवसर पर जयपुर में राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही जिले में रोजगार मेला, स्टार्टअप प्रोत्साहन, युवा सहभागिता कार्यक्रम, विकास कार्यों के शिलान्यास तथा रोजगार उत्सव जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी दिन “राजस्थान को जानें” क्विज का जिला स्तरीय आयोजन भी किया जाएगा। सायं 5 बजे उद्योगपतियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा तथा निजी क्षेत्र में रोजगार पत्रों का वितरण किया जाएगा।

18 मार्च को किसान एवं पशुपालक समृद्धि दिवस के अंतर्गत किसान एवं पशुपालक संवाद कार्यक्रम, विकास कार्यों के शुभारंभ/शिलान्यास तथा विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसी दिन सायंकाल राज्यभर के राजकीय मंदिरों में आरती कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री द्वारा महाआरती की जाएगी। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन सहभागिता करेंगे।

19 मार्च को सायंकाल जिला स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कला एवं संस्कृति की प्रस्तुति दी जाएगी।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करते हुए अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करें।

What's your reaction?