प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - सीसीटीवी से बढ़ेगी छोटीसादड़ी की सुरक्षा, अपराध और चोरी पर लगेगा अंकुश - विधायक कृपलानी
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर

CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

छोटीसादड़ी में 25 लाख की लागत से सीसीटीवी कैमरों का शुभारंभ, कंट्रोल रूम के लिए विधायक कृपलानी ने की 5 लाख की घोषणा

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रमुख स्थानों पर लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरों का शुक्रवार को पुलिस थाना परिसर में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक श्रीचन्द कृपलानी ने किया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मोहिल ने बताया कि यह कार्य विधायक मद से करीब 25 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है। इस मौके पर विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि शहर में बढ़ती आबादी और गतिविधियों को देखते हुए आधुनिक तकनीक का उपयोग जरूरी हो गया है। सीसीटीवी कैमरे लगने से अपराध और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण होगा तथा पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी निगरानी पुलिस थाना परिसर में बने कंट्रोल रूम से की जाएगी।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की प्राथमिकता है। सीसीटीवी कैमरे लगने से शहर में अपराधियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनेगा और आमजन को भी सुरक्षा का भरोसा मिलेगा। उप पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल ने कहा कि कैमरों की मदद से पुलिस को शहर में होने वाली गतिविधियों की निगरानी करने में आसानी होगी। किसी भी संदिग्ध घटना की जानकारी तुरंत मिलने से समय रहते कार्रवाई की जा सकेगी। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर
एसडीएम यतींद्र पोरवाल, डीएसपी रामेश्वर लाल, तहसीलदार राजकुमार सारेल, सीआई प्रवीण टांक, जलोदा जागीर थानाधिकारी पुराराम, धोलापानी थानाधिकारी प्रवीण चारण, थानाधिकारी रविंद्र पाटीदार, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा डालचंद जणवा, निम्बाहेड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रहलादराय साहू,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसपाल गुर्जर, भाजपा जिला प्रवक्ता रामचंद्र माली, पूर्वी मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमावत पश्चिमी मंडल अध्यक्ष लोकेश धाकड़, जिला परिषद सदस्य दलपत कुमार मीणा, मिट्ठू लाल जणवा, रमेश गोपावत, विष्णु पाटीदार, कैलाश चंद्र गुर्जर, शांतिलाल मेनारिया, सहित कई जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

कंट्रोल रूम के लिए विधायक ने की 5 लाख की घोषणा

विधायक कृपलानी ने कहा कि छोटीसादड़ी को स्मार्ट सिटी की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि शहर के विकास के लिए जो भी आवश्यक कार्य हों, वे बेझिझक बताएं, हर संभव सहयोग किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया और कहा कि विकास की यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
कार्यक्रम में सीसीटीवी कंट्रोल रूम की आवश्यकता को देखते हुए विधायक ने डीएसपी रामेश्वर लाल और सीआई प्रवीण टांक की मांग पर 5 लाख की घोषणा की। यह राशि कंट्रोल रूम कक्ष के निर्माण के लिए दी जाएगी, जिससे कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग प्रभावी रूप से हो सके। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम बनने के बाद पुलिस को शहर की हर गतिविधि पर तुरंत नजर रखने में सुविधा मिलेगी।

What's your reaction?