294
views
views
सीधा सवाल। राशमी। उपखंड क्षेत्र के प्रमुख शक्तिपीठ मरमी माता मंदिर में चैत्र नवरात्र के प्रारंभ के साथ ही आज रात्रि को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई भजन गायक कलाकार धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।आयोजक राजेश कुमार व नवीन कुमार जीनगर ने बताया कि मरमी माता के दरबार में आयोजित होने वाली इस भजन संध्या में बनास किनारे स्थित दादूदयाल आश्रम के संत कैलाश महाराज तथा संत विश्व आत्माराम के सान्निध्य में कार्यक्रम संपन्न होगा।भजन संध्या में गायक कलाकार किशनलाल जालमपुरा, राजेश पारीक, राधेश्याम अहीर, श्यामलाल सेन (जालमपुरा), मिठूलाल गाड़री, शंकरलाल अहीर (मरमी), देवीलाल माली, लेहरू लाल बैरवा सहित अन्य कलाकार भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के दौरान भक्तो के लिए प्रसादी का भी आयोजन होगा।