252
views
views
सीधा सवाल। चित्तौडग़ढ़। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को जयपुर में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के आतिथ्य में उद्यमी संवाद राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थित DOIT के वीसी कक्ष में इसका लाइव प्रसारण दिखाया गया।
कार्यक्रम के दौरान उद्योग एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं, नीतियों एवं नवाचारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रदेश के सफल उद्यमियों द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए। इससे उपस्थित उद्यमियों को प्रेरणा मिली और उन्हें अपने व्यवसाय के विस्तार एवं नवाचार के लिए नई दिशा प्राप्त हुई।
इस अवसर पर उद्योगपतियों को प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए गए, जिससे उन्हें अपने उद्योगों के विकास में सहायता मिलेगी। इसके साथ ही लाभार्थी उद्यमियों के साथ संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए।
जिले में आयोजित इस लाइव प्रसारण कार्यक्रम में जिला कलक्टर आलोक रंजन , जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक राहुल देव सहित बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद रहै।