315
views
views
सीधा सवाल। चिकारड़ा। श्री महावीर गोपाल गौशाला में महिला दल ने गौ माता की पूजा अर्चना की। जानकारी में गौशाला के संचालक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि चिकारड़ा निवासी एक महिलाओं के दल ने अमावस्या के अवसर पर गौ माता को खल खिलाकर धर्म लाभ लिया वहीं गौ माता की पूजा अर्चना भी की। इस मौके पर महिलाओं ने गौशाला का भ्रमण करते हुए विभिन्न प्रकार की जानकारियां हासिल की। तथा गौ माता की सेवा से जो पुण्य लाभ मिलता है उसकी आपस में चर्चा करते हुए लाभ लेने की बात कही। इसके साथ ही गौ माता के संदर्भ में भजन गीत भी बोले गए। गौ माता की स्थिति और हरे चारे को देखकर खुशी जाहिर की। यहां यह भी बता दे की महिलाओं के दल में सभी महिलाएं सीनियर सिटीजन थी। महिला दल में तुलसी बाई दर्जी, सुरेंन मेनारिया , लहरी बाई दर्जी , गीता बाई मेनारिया ,मोतिया मेनारिया, कैलाशी बाई मेनारिया, सवागी बाई मेनारिया, कमलाबाई मेनारिया के साथ अन्य महिलाओं के साथ गौशाला के ग्वाले उपस्थित थे।