168
views
views
सीधा सवाल। बेगूं। शहीदे आजम भगतसिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के बलिदान दिवस पर सोमवार को बेगूं में विशाल रक्तदान शिविर और शाम को श्रद्धांजलि सभा और नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन होगा। जानकारी के अनुसार अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर सोमवार को टीम जीवनदाता चित्तौड़गढ़ और आपणों बेगूं ग्रुप के तत्वावधान में उप जिला चिकित्सालय बेगूं में प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। शाम 7 बजे लालबाई फूलबाई चौक में यंग इंडिया मूवमेंट द्वारा विशाल श्रद्धांजलि सभा एवं नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी तथा समाज के उत्कृष्ट कार्यों में संलग्न नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान वक्ताओं द्वारा युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना जागृत करने हेतु शहीदों की जीवन गाथा पर प्रकाश डाला जाएगा।