views
सीधा सवाल। निंबाहेड़ा।
उपखंड क्षेत्र के सदर थाना इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है जिसमें पति-पत्नी की मौत हो गई वही जो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रारंभिक रूप से अज्ञात वाहन द्वारा दो मोटरसाइकिल को टक्कर मारने की जानकारी सामने आ रही है। जिससे दुर्घटना की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार निंबाहेड़ा क्षेत्र के डोरिया से मंडावली मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे एक मोटरसाइकिल पर सवार देवी किशन गायरी और उसकी पत्नी भगवती गायरी एवं दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार ललित धाकड़ और दीपक वैष्णव निवासी जावदा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया जहां देवकिशन गायरी और उसकी पत्नी को परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दो घायलों को उपचार के लिए चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए मृतको के शव को मोर्चरी में रखवाते हुए अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।