756
views
views
सीधा सवाल। निंबाहेड़ा। सदर थाना इलाके में एक मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने अपनी बेटी को छेड़ने और ब्लैकमेल करने के आरोपी को उलाहना दिया तो आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पिता के हाथ पैर तोड़ दिया। घायल अधेड़ का निंबाहेड़ा चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। मारपीट के दौरान एक नाबालिक बच्ची भी घायल हुई है ।जानकारी के अनुसार निंबाहेड़ा सदर थाने में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई की उसकी पुत्री उदयपुर में अध्यनरत है। जो छुट्टियों में उसके गांव आई थी। जहां पास के गांव किशनपुरा के रहने वाले दिलीप सेन से उसकी पहचान हुई और वह उसके अश्लील फोटो वीडियो बनाकर मैसेज वायरल करने की धमकी देकर उसे पैसे की मांग करने लगा जिस पर उसके पति ने उसे समझाया तो चार-पांच लोगों के साथ उसने मारपीट की जिससे वह उसका पति और उसकी 16 साल की पुत्री घायल हो गई दिलीप और उसके साथियों ने बुरी तरह मारपीट करते हुए उसके पति के हाथ पैर तोड़ दिए जिसे उपचार के लिए निंबाहेड़ा चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। उसका उपचार किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है।