1113
views
views
सीधा सवाल। कपासन। उपखण्ड अधिकारी भूपालसागर की कार्य प्रणाली के विरोध में बार एसोसिएशन कपासन द्वारा धरना आज भी जारी रहा एवं सदबुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया।बार सचिव पुरुषोत्तम नाथ योगी ने बताया कि बार एसोसिएशन द्वारा आज दिनांक 12 मई को 1 बजे संघर्ष समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जाट, बार उपाध्यक्ष कन्हैया लाल वैष्णव, सह सचिव निर्मल मीणा, पुस्तकालय अध्यक्ष विनय खटीक, कोषाध्यक्ष हरीश तुलछिया की उपस्थिति में सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम में बार के वरिष्ठ अधिवक्ता बंशी लाल लड्ढा, रूप सिंह राणावत, चन्द्र सिंह भण्डारी, मांगीलाल बैरवा, सुरेश शर्मा, लक्ष्मी शंकर जाट, कन्हैया लाल वैष्णव, रोशन लाल जाट, किशन लाल जाट, राजकुमार लड्ढा, राधेश्याम वैष्णव, गोविन्द पंवार, बालमुकुन्द चाष्टा, नरेन्द्र कुमार दाधीच, पवन कुमार शर्मा, रतनलाल टांक, तनीषा विजयवर्गीय आदि ने संबोधित किया व विचार रखे। बार एसोसिएशन गंगरार द्वारा भी उक्त मांग व धरने का समर्थन किया हैं। धरना प्रदर्शन में अधिवक्ता सुरेश बापना, देवी लाल जाट, प्रकाश चन्द्र राव, नवरतन बुनकर, विष्णु बैरवा, दिनेश नाथ योगी, शरीफ मोहम्मद, निर्मल मीणा, सैयद फिरोज अली, मुदस्सर नजर, आसीफ इकबाल, सन्दीप मोदी, सुरेश सेन, ठाकुर प्रसाद व्यास, ओम प्रकाश बैरवा, पवन पाल सिंह चौधरी, प्रहलाद राय बुनकर, अजय बैरवा, अभय कुमार चपलोत, भैरू शंकर गौड़, नन्द किशोर चौहान आदि उपस्थित रहे। आगामी निर्णय तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।