252
views
views
सीधा सवाल। कपासन। कपासन नगर में सनातन संस्कृति, राष्ट्रीय स्वाभिमान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर के सानिध्य में सोमवार रात्रि को दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत मामादेव महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भगवान शिव का सामूहिक जलाभिषेक, भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं। राजू पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक पूर्ण कराया। विधायक जीनगर ने भाजपा कार्यकर्ताओं ओर पालिका कमर्चारियों के साथ भजनों का आनंद लिया ।उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की सनातन संस्कृति हजारों वर्षों से विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अक्षुण्ण बनी हुई हैं। और आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ना समय की आवश्यकता है।इसी क्रम में रात्रि 8 बजे नगर पालिका के बाहर बस स्टैंड परिसर में ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत एलईडी मोबाइल वैन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं लोकहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाना रहा। एलईडी वैन के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का प्रदर्शन किया गया ताकि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक भी सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुँच सके और अधिक से अधिक नागरिक लाभान्वित हो सकें।कार्यक्रम में नाट्य मंचन कर कलाकारों द्वारा राजस्थान सरकार की योजनाओं को नुक्कड़ आयोजन द्वारा प्रदर्शित किया गया।वही कृषि विभाग द्वारा किसानों को सब्सिडी जारी के सर्टिफिकेट का भी वितरण किया गया।कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका, कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी खेमराज गुर्जर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राज विजयवर्गीय, एसटी मोर्चा प्रदेश महामंत्री मोती लाल, नगर भाजपा विस्तारक मोती लाल मीणा, जीएसएस अध्यक्ष नंद किशोर टेलर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पुष्पा वैष्णव, वरिष्ठ नेता सत्य नारायण पलोड़, राधेश्याम वैष्णव, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास बारेगामा, मुकेश पलोड़, शिव सेन, माणक चौहान, शम्भू लाल बागड़ा, रानी सिरोया, आशिष सोनी, प्रतीक वैष्णव, मनीष बारेगामा, गौरव दाधीच, शंकर चंदेल, भगवती लाल, मनोज आचार्य, तरुण बारेगामा, आशिष नंदवाना, पुरषोतम नाथ, पंकज कुमावत, गिरिराज वैष्णव, कमलेश वैष्णव, शंकर बारेगामा, मुरली टेलर आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में नगरवासी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।