चित्तौड़गढ़ - पुरोहितो का सांवता के ग्राम पंचायत बनने पर ग्रामीणो ने किया सांसद व विधायक का अभिनंदन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर

CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। विधानसभा क्षैत्र चित्तौड़गढ़ के ग्राम पुरोहितों का सांवता के ग्राम पंचायत बनने पर क्षैत्र के ग्रामीणो में हर्ष व्याप्त है। क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा शनिवार सायंकाल ग्राम में सांसद सी.पी. जोशी व विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का भव्य अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सांसद जोशी व विधायक आक्या के ग्राम में आगमन पर उनका ग्रामीणो द्वारा जेसीबी से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। गांव के प्रवेश द्वार से कार्यक्रम स्थल तक उन्हे घोडे पर बिठाकर बैण्ड बाजो व ढोल नगाड़ो के साथ ले जाया गया। इस दौरान ग्रामीणजनो का उत्साह देखते ही बन रहा था। सम्पूर्ण रास्ते युवा व बच्चे नाचते गाते चल रहे थे। लोग अपने घरो की छतो से पुष्प वर्षा कर रहे थे। गांव के मध्य अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणो द्वारा माल्यार्पण व उपरना ओढ़ाकर अतिथियो का आत्मीय अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में सांसद सी पी जोशी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन की सरकार द्वारा सवा दो वर्षो में जनसेवा और विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाते हुए अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है। प्रदेश सरकार का सवा दो वर्षो का कार्यकाल क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव साबित हुआ है।
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा की प्रदेश में भजनलाल शर्मा सरकार के नेतृत्व में सवा दो वर्षो मे क्षेत्र ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में नई गति पकड़ी है। जनता से सीधा संवाद, समस्याओं का त्वरित समाधान और पारदर्शी कार्यशैली भजनलाल सरकार की पहचान रही है। विधानसभा क्षेत्र के गांवो में विकास की गंगा निरंतर प्रवाहित हो रही है तथा प्रत्येक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे है। पुरोहितो का सांवता के नवीन ग्राम पंचायत बनने से क्षैत्र के विकास व जनसुविधाओ को गति मिलेगी।
इस अवसर पर मूंगाना महंत रामपाल महाराज, भूमि विकास बैंक चेयरमेन बद्रीलाल जाट, पूर्व प्रधान नारायण सिंह, पूर्व यूआईटी चेयरमेन सुरेश झंवर, भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष लालचंद गुर्जर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, शिवराज सिंह बैजनाथिया, रमेश चन्द्र पुरोहित, भैरूलाल पुरोहित, जगदीश पुरोहित, ओमप्रकाश जटिया, भारत शर्मा, दुर्गा सिंह नारेला, श्याम लाल गुर्जर, राजेन्द्र सिंह सतपुडा, शंकरलाल अहिर, राधेश्याम कुमावत, रामलाल अहिर, गेहरी लाल गुर्जर, प्रतिभा पुरोहित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

What's your reaction?