रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे पांच दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, आखिरी सेल्फी बनी जीवन की अंतिम याद
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर

CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद

सुमेरपुर/फलौदी। बाबा रामदेव जी के दर्शन कर लौट रहे पांच घनिष्ठ मित्रों की एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे ने न केवल उनके परिवारों बल्कि पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया। जिन दोस्तों ने घर से हंसी-खुशी धार्मिक यात्रा के लिए प्रस्थान किया था, उनकी वापसी केवल यादों और तस्वीरों तक सिमट कर रह गई।

जानकारी के अनुसार सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के दलपत मोहनलाल मीणा (निवासी बापूनगर पालड़ी), अशोक बाबूलाल मीणा (बापूनगर पालड़ी), गोविंद हीराराम मीणा (आलपा), प्रकाश नरसाराम मीणा (बापूनगर पालड़ी) तथा भूताराम मानाराम मीणा (पोसालिया) एक साथ वाहन में सवार होकर रामदेवरा स्थित बाबा रामदेव जी के दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद सभी मित्र अपने घर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान पांचों मित्र बेहद खुश थे और रास्ते में हंसी-मजाक करते हुए अपने यादगार पलों को मोबाइल कैमरे में कैद कर रहे थे। उन्होंने एक साथ सेल्फी लेकर अपने परिचितों और परिजनों को भी भेजी थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि वह तस्वीर उनकी जिंदगी की आखिरी तस्वीर साबित होगी।

वापसी के दौरान फलौदी क्षेत्र के मंडला गांव के समीप उनकी गाड़ी एक लग्जरी बस की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि चार मित्रों की मौके पर ही मौत हो गई। और एक ने जोधपुर के अस्पताल में अंतिम श्वास ली।दुर्घटना की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार पांचों मित्र आपस में बेहद घनिष्ठ थे और अक्सर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में साथ नजर आते थे। उनकी असामयिक मृत्यु से क्षेत्र ने एक साथ पांच युवा जीवन खो दिए हैं। वहीं, मोबाइल में सुरक्षित उनकी आखिरी सेल्फी अब परिवार और मित्रों के लिए एक ऐसी अमिट स्मृति बन गई है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं।

इस हृदयविदारक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानी की आवश्यकता को उजागर किया है। क्षेत्र के लोगों ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

What's your reaction?