views
सीधा सवाल।भीनमाल ।बैंगलोर जैन सेवा परिषद के तत्वावधान में पिछले तीन दिन से चल रहे प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में 30 बंधुओं को रोजगार के लिए नियुक्ति पत्र सौपें गये।बैंगलोर जैन सेवा परिषद के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जैन तीर्थ व्यवस्था, जैन पेढी व्यवस्था, जैन उपाश्रय, जैन भोजनशाला, जैन धर्मशाला, जैन आराधना भवन के मैनेजमेंट हेतु मैनेजर की बैठक ट्रेनिंग दी गई। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष वंसत भाई वेदमुथा ने कहा कि सभी बंधुओं ने यहां आकर जो अपना कौशल दिखाया है, वह काबिलेतारीफ है। हम उन सब की अनुमोदना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। संस्थान के माणकमल भंडारी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जहां भी जाये, वहां पर पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से अपना काम कर वहां के लोगों को प्रभावित करें। विमल गुरुजी ने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए कहा कि सभी को अपने जीवन में आगे बढ़ने की भावना होती है, परन्तु वे अपने आत्मबल के कारण ही सफल हो सकते हैं। उन्होंने प्रभु भक्ति तथा धार्मिक कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। राजकुमार जैन ने कहा कि यहां आने वाला हर बंधु भाग्यशाली हैं, क्योंकि उनका उज्जवल भविष्य सामने दिखाई दे रहा है। विनय भाई संघवी ने सभी प्रशिक्षणाधीन बंधुओं को उन्नति की राह पर चलने की सीख दी। संजय दोसी ने अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व के जरिये सभी को जीवन जीने की सीख दी । समापन समारोह के दौरान उदयपुर टीम के चाहत जैन, गजेन्द्र बडालमिया, दिनेश जैन, हिमांशु जैन, गौतम गन्ना सहित कई लोगों ने बैंगलोर जैन सेवा परिषद के सभी सदस्यों का गौरव पूर्ण तरीके से बहुमान किया। इस अवसर पर करीब एक दर्जन से भी अधिक बंधुओं ने प्रशिक्षण शिविर के दौरान अपने अनुभव सुनाते हुए संस्था का आभार प्रकट किया।