चित्तौड़गढ़ - मेवाड़ यूनिवर्सिटी के छात्र की कुएं में डूबने से मौत, दोस्तों के साथ होटल पर गया था खाना खाने
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले के गंगरार उपखंड क्षेत्र में स्थित मेवाड़ यूनिवर्सिटी के छात्र की कुएं में डूबने से मौत हो गई। यह छात्र अपने दोस्तों के साथ यूनिवर्सिटी से बाहर हाईवे स्थित एक होटल पर खाना खाने गया था। होटल के पीछे स्थित एक कुएं में गिरने से इसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद गंगरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रविवार सुबह सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुला कर शव को बाहर निकलवाया है। परिजनों के आने पर शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही होगी

गंगरार थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंगरार उपखंड क्षेत्र में स्थित मेवाड़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले चार छात्र शनिवार रात में खाना खाने के लिए हाईवे पर स्थित यूबीसी होटल पर आए थे। इस दौरान एक छात्र होटल के पीछे स्थित बिना मुंडेर के कुएं में गिर गया। इसकी जानकारी अन्य छात्रों को मिली तो उन्होंने होटल मालिक को इसकी जानकारी दी। बाद में गंगरार थाना पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन को भी अवगत करवाया गया। इस बार गंगरार थाने से इंचार्ज एएसआई बलवंतसिंह मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया। इस पर गंगरार डिप्टी प्रभुलाल कुमावत के साथ ही यूनिवर्सिटी प्रबंधन के अधिकारी और अन्य छात्र भी मौके पर पहुंच गए।छात्र की पहचान बिहार के पटना निवासी निर्भयसिंह पुत्र सब प्रभातसिंह पोद्दार के रूप में हुई। यह मेवाड़ यूनिवर्सिटी में प्रथम वर्ष फार्मा का छात्र था। पुलिस की सूचना पर रविवार सुबह सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कुएं से छात्र का सब ढूंढ निकाला। शव को बाहर निकलवाया गया है, जिसे जिला चिकित्सालय में रखवाया है। इस हादसे को लेकर परिजनों को सूचना दी है। बिहार से परिजनों के आने के बाद शव के पोस्टमार्टम के कार्यवाही होगी। आशंका जताई जा रही है कि रात को होटल पर खाना खाना खाने के दौरान बाथरूम के लिए यह छात्र होटल के पीछे गया होगा। यहां अंधेरे में पता नहीं चला और बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरा। बताया जा रहा है होटल के पीछे की ओर जाली भी लगी हुई है लेकिन इसमें भी कट लगा हुआ है, जिससे लोग बाहर निकल सकते हैं। हादसे को लेकर इंचार्ज थाना गंगरार बलवंत सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पर रात को ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सिविल डिफेंस को बुला कर शव निकाला है। परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम सोमवार को होगा। मौके पर सिविल डिफेंस से हेमन्त भोई, मुकेश भोई, रतन भोई, राजकुमार भोई, रतन भोई, भैरूलाल, नारायण किर की टीम पहुंची और शव की तलाश की।

What's your reaction?