2793
views
views

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। शहर में स्थित श्री हजारेश्वर महादेव मंदिर में अन्नकूट एवं छप्पन भोग का आयोजन किया गया। इसमें श्री महन्त चंद्रभारती महाराज के सानिध्य में एवं हजारेश्वर महादेव मंदिर के सभी भक्तों ने मिलजुल करके हजारेश्वर महादेव मंदिर अन्नकूट एवं 56 भोग महादेव को लगाया गया। उज्जैन की तर्ज पर महादेव की झांकी सजाई गई।महाकाल के स्वरूप में महादेव की अद्भुत झांकी सजाई, जिसके सभी भक्तों ने दर्शन किए। भगवान का श्रृंगार आचार्य श्रवण सामवेदी, विष्णु शर्मा, शिव शर्मा, सुरेश शर्मा पवन शर्मा आदि ने मिल जुल कर के किया। अन्नकूट का प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालुओं बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे।