4641
views
views

सीधा सवाल। कपासन। कार्तिक पूर्णिमा व सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं संस्थापक गुरु नानक देवजी के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को ब्रह्माणी माता गौशाला कपासन में गौ भक्त महिला मंडल की ओर से भजन कीर्तन एवं गौ माता को लापसी का भोग लगाया गया।पूर्व पार्षद दलबीर सिंह बग्गा, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष बलजीत कौर एवं परिवार की ओर से शुक्रवार दोपहर में गौ भक्त महिला मंडल की ओर से भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। बाद में गौ माता की पूजा कर लापसी का भोग लगाया गया।इससे पूर्व सिख परिवारों के घरों पर स्थित गुरुद्वारा में विशेष पूजा अर्चनाए गुरु ग्रंथ साहब का पाठ एवं शबद कीर्तन का आयोजन कर लंगर का प्रसाद वितरित किया गया।