चित्तौड़गढ़ - कन्या महाविद्यालय में नैक निरीक्षण टीम का दौरा सम्पन्न
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राजकीय कन्या महाविद्यालय में 18-19 नवंबर को नैक पीयर टीम ने विस्तृत निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया। प्राचार्य डॉ. गौतम कुमार कूकड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) का महाविद्यालय में तीसरा सर्किल है। इससे पूर्व नैक ने सन् 2017 में महाविद्यालय को B ग्रेड प्रत्यायित की थी। उच्च शिक्षण संस्थानों की आंतरिक एवं भौतिक स्थितियों को बेहतर बनाने हेतु नैक के मूल्यांकन होते हैं। नैक पीयर टीम के चेयरपर्सन के रूप में डॉ. राधेश्याम शर्मा, वाइस चांसलर,गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी हिसार, हरियाणा, टीम समन्वयक के रूप में डॉ. पंचरत्ना कट्टी, टीम सदस्य के रूप मे डॉ. वी. के. बैरागी पधारे। कॉलेज आईक्यूएसी के प्रभारी डॉ. सी. एल. महावर ने बताया कि महाविद्यालय का दौरा करने वाली पीयर टीम का एनएसएस स्वयं सेविकाओं ने गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए स्वागत किया। इसके पश्चात टीम ने मीरा मूर्ति के समक्ष पुष्प अर्पित किए एवं सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। कॉलेज प्राचार्य ने महाविद्यालय परिवार की ओर से टीम का अभिवादन किया और फिर पीपीटी के माध्यम से सभी आवश्यक दस्तावेज और संसाधन प्रस्तुत किए। पीयर टीम ने सभी विभागों की प्रेजेंटेशन देखी एवं निरीक्षण किया। पीयर टीम ने प्रयोगशाला में प्रेक्टिकल कर रही छात्राओं से ब्लड प्रेशर व ब्लड ग्रुप की जाँच भी करवाई। टीम द्वारा गृह विज्ञान की वस्त्र एवं परिधान प्रयोगशाला में छात्राओं द्वारा तैयार विभिन्न प्रकार के परिधानों का निरीक्षण किया एवं छात्राओं को इस क्षेत्र में उद्यमिता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने गृह विज्ञान विभाग की आहार एवं पोषण प्रयोगशाला में छात्राओं द्वारा बनाई गए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आस्वादन किया और छात्राओं द्वारा अर्न वाइल लर्न के उद्देश्य से लगाई गई पानी पूरी की स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने फीडबैक एकत्र करने के लिए पूर्व छात्राओं, अभिभावकों और छात्राओं के साथ बातचीत की। कॉलेज में सांस्कृतिक संध्या में नैक टीम के सदस्यों, कॉलेज के अधिकारियों,कर्मचारियों, छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने घूमर, कालबेलिया, कठपुतली आदि नृत्यों की प्रस्तुति की, महाराणा प्रताप की वीर गाथा के भाव विभोर गायन ने सभी को आनंदित कर दिया। टीम ने 19 नवंबर को कॉलेज की सुविधाओं का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने वर्षा जल संरक्षण , कंपोस्ट पिट, कैंटीन और छात्रावास का भी दौरा किया। टीम के द्वारा छात्राओं के बास्केट-बॉल मैच का अवलोकन किया गया। कॉलेज की हरित पहल, ग्रीन ऑडिट रिपोर्ट के प्रयासों, महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने फाइलों की समीक्षा भी की और विभाग प्रमुखों और IQAC संयोजक के साथ चर्चा भी की। प्राचार्य के साथ चर्चा के बाद, स्टाफ सदस्यों के साथ विदाई बैठक आयोजित की गई, जहां पीयर टीम ने सुझाव दिए एवं कॉलेज की खूबियों की प्रशंसा की। टीम का नैक समन्व्यक डॉ. लोकेश जसोरिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

What's your reaction?