चित्तौड़गढ़ - बिजयपुर में रात्रि चौपाल का हुआ आयोजन, कलक्टर ने सुने लोगों के अभाव- अभियोग
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश, मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर संवाद किया

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की बिजयपुर ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में रात्रि चौपाल आयोजित की गई। रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर ने एक-एक कर ग्रामीणों के अभाव- अभियोग सुने और उनके निराकरण के लिए मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित किया।

रात्रि चौपाल में पट्टा, पीएम आवास, खाद्य सुरक्षा, कृषि कनेक्शन, किसान सम्मान निधि, पेंशन, बिजली, अतिक्रमण हटाने सहित सरकारी विभागों से संबंधित 80 से अधिक प्रकरणों में आमजन की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण करते हुए उन्होंने अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने पशुधन के लिए कैटल शेड सैंक्शन कराने, आम रास्ता बनाने, पीएम आवास योजना में नाम जुड़वाने, विद्यालय में रिक्त पद भरने आदि प्रकरणों में अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली बिल अधिक आने की शिकायत पर बिजली विभाग के अधिकारियों को मौका देखकर रिपोर्ट करने, अतिक्रमण की शिकायत पर तहसीलदार को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने लैंड सीडिंग, ई केवाईसी आदि कार्यों को लंबित नहीं रखने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने एकलव्य ज्ञान केंद्र में सीटें बढ़ाने एवं रिपेयरिंग के प्रकरण में अधिकारियों को भामाशाहों के सहयोग से कार्य कराने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने पंचायत क्षेत्र में नहर निर्माण कराने, मोबाइल टावर लगाने, आधार केंद्र खोलने, बस सेवा शुरू करने, गौशाला भूमि आवंटन जैसी मांगों पर नियमानुसार कार्यवाही करने की बात कही।

मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया

जिला कलक्टर ने बोर्ड परीक्षाओ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके करियर को लेकर संवाद भी किया। विद्यार्थियों से संवाद करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि जीवन में अंकों का ज्यादा महत्व ज्यादा नहीं होता है, सीखने का अधिक महत्व होता है। किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए सही दिशा, इच्छा शक्ति और मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। कठिन विषय से घबराएं नहीं, उसके बेसिक को समझने का प्रयास करें। मेहनत करते रहे जीवन में सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मोबाइल का इस्तेमाल सीखने के लिए करें। उन्होंने यूपीएससी तैयारी के अपने अनुभव भी साझा किए और विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।  

इस अवसर पर एसीईओ राकेश पुरोहित,  उपखंड अधिकारी बीनू देवल, तहसीलदार गजराज मीणा, सीएमएचओ डॉ ताराचंद गुप्ता, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार दिनेश कुमार जागा, उपनिदेशक उद्यान शंकर लाल जाट,  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अशीन शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा सहित जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's your reaction?