प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - अफीम किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने वित्त मंत्रालय में अधिकारियों से की वार्ता, रखी प्रमुख मांगे
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीपीएस पद्धति के रोके गए पट्टे हो बहाल, डोडा-चूरा को एनडीपीएस एक्ट से बाहर करने की मांग

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। भारतीय किसान संघ के अफीम संघर्ष समिति के नेतृत्व में अफीम किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर दिल्ली में वित्त मंत्रालय में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। किसान संघ के छः सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस वार्ता में वित्त सचिव विवेक अग्रवाल, संयुक्त सचिव नवल राम, अपर सचिव राम लखन, नारकोटिक्स विभागाध्यक्ष घनश्याम मीणा और अन्य अधिकारी शामिल हुए। किसानों की ओर से प्रतिनिधिमंडल में राजस्थान प्रदेश राजस्व प्रमुख शिवराज पुरी (बूंदी), अफीम आयाम प्रमुख बद्रीलाल जाट (भीलवाड़ा), बद्रीलाल तेली (चित्तौड़), भूरालाल धाकड़ (बेगू), गोपाल खटवड़ (प्रतापगढ़) और सोहनलाल आंजना (निंबाहेड़ा) शामिल थे। बैठक करीब 1 घंटे 30 मिनट तक चली। किसानों ने सीपीएस पद्धति में रोके गए सभी पट्टों को बहाल करने और आगे से ऐसी कार्रवाई रोकने की मांग की। 1990ससे 1998 तक के सभी कटे और रुके पट्टों को बहाल करने, अफीम फसल की बुवाई को दो प्लॉट में करने और इसे किसानों की सुविधा के अनुसार लागू करने,डोडा चूरा को एनडीपीएस एक्ट से हटाकर राज्य आबकारी अधिनियम में शामिल करने, सितंबर के पहले सप्ताह में हर साल नई नीति घोषित करने की व्यवस्था करने पर जोर दिया गया। साथ ही अफीम फसल पर बीमा पॉलिसी लागू करने की बात की गई। बुजुर्ग या बीमार किसानों को अपने पट्टे वारिस के नाम पर हस्तांतरित करने की अनुमति देने की मांग की गई।
वर्तमान में 1.08 लाख पट्टे जारी हैं, इसे बढ़ाकर 1.50 लाख करने की मांग की गई।किसानों की बढ़ती लागत के मद्देनजर अफीम के मूल्य में वृद्धि की बात कही गई। किसानों की समस्याओं को देखते हुए धारा 8/29 को हटाने का अनुरोध किया गया। इधर, वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने वार्ता के दौरान कई मुद्दों पर सहमति जताई। पोस्ता दाना आयात पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
सीपीएस पद्धति में रोके गए पट्टों को अगले वर्ष बहाल किया जाएगा।2020-21 के दौरान शशांक यादव घूस कांड के कारण रुके हुए पट्टों पर विचार किया जाएगा।
किसानों की सुविधा के लिए दो प्लॉट में बुवाई की अनुमति दी जाएगी, लेकिन बुवाई पास-पास होगी।
नई नीति हर साल सितंबर के पहले सप्ताह में घोषित करने की कोशिश की जाएगी।एनडीपीएस एक्ट के तहत डोडा चूरा को राज्य आबकारी अधिनियम में लाने की संभावनाओं पर विचार होगा।किसानों को लाभकारी मूल्य देने के लिए सरकार उचित कदम उठाएगी। किसान नेता सोहनलाल आंजना ने बताया कि
किसान संघ ने जिला और प्रांत स्तर पर सेमिनार आयोजित करने की योजना बनाई है, जिसमें किसानों की समस्याओं को चिन्हित किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आश्वासन दिया कि यदि विभागीय स्तर पर कोई गड़बड़ी होती है, तो किसान संघ सीधे हस्तक्षेप करेगा।

What's your reaction?