चित्तौड़गढ़ - जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने हेतु समन्वित प्रयास आवश्यक - जिला कलक्टर
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की कार्ययोजना के संबंध में बैठक आयोजित

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने हेतु सभी को समन्वित रूप से कार्य करना होगा तभी हम जिले को बाल विवाह मुक्त कर पाऐंगे । जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित होने वाले बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की कार्ययोजना बैठक में उक्त निर्देश सभी विभागों के अधिकारियों को दिये । जिला कलक्टर ने कहा कि बाल विवाह को रोकने में प्रत्येक विभाग को अपनी अपनी भूमिका निर्वहन के साथ-साथ जनसहभागिता एवं जनजागरूकता भी आवश्यक है, इसलिए इस अभियान में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित की जावे एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों, विधिक प्रावधानों से भी अवगत कराया जाये, ताकि जनसामान्य बाल विवाह रोकने में अपनी भूमिका निर्वहन कर सके।

जिला कलक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विद्यालयों में नियमित रूप से बाल विवाह प्रतिषेध एवं नशा विरोधी गतिविधियों का संचालन करे इसी प्रकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम विकास अधिकारी उनके क्षेत्र में कोई भी बाल विवाह न हो, इस हेतु महत्ती भूमिका का निर्वहन करें एवं इस अभियान में जनप्रतिनिधियों की भी भागीदारी सुनिश्चित करावें तथा सभी विभाग अपने अपने कार्मिकों, विद्यालयों, संस्थानों में बुधवार को बाल विवाह प्रतिषेध की शपथ भी दिलायें ।

अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम ने कहा कि गांव गांव ढाणी ढाणी तक हमें अपनी पहुंच बनाते हुए बाल विवाह नहीं हो इस हेतु प्रयास करने होंगे तभी बाल विवाह प्रतिषेध अभियान सफल हो सकेगा। अतिरिक्त कलक्टर रामचन्द्र खटीक ने कहा कि हमे जनसामान्य को इनता जागरूक करना होगा कि कहीं पर भी बाल विवाह का अन्देशा होने पर उसकी सूचना हमारे पास विवाह से पहले ही पहुंचे और हम ऐसे बाल विवाह को रोक सके ताकी जिले में कोई बाल विवाह न हो। सहायक निदेशक ओम प्रकाश तोषनीवाल ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के संबंध में कार्ययोजना से सभी को अवगत कराया।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० ताराचन्द, जिला शिक्षा अधिकारी (मा०) कल्पना शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा०) राजेन्द्र शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक वेदप्रकाश, जिला रसद अधिकारी हितेश जोशी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के विकास खटीक, उपनिदेशक महिला बाल विकास विभाग एन एल मेघवाल, चाइल्ड लाईन 1098 जिला समन्वयक नवीन काकडदा, काउंसलर करण जीनेवाल, भगवती सेवा एवं शिक्षण संस्थान बस्सी रामगोपाल ओझा, ज्ञानदीप केयर होम चित्तौडगढ धर्मचन्द सुहालका, आदि उपस्थित रहे ।

What's your reaction?