चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - चिकारड़ा में लगता है दो किलोमीटर लंबा जाम, सड़क चौड़ीकरण की घोषणा, लेकिन कार्य अधूरा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चिकारड़ा। मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग पर हर रविवार लगने वाले जाम ने चिकारड़ा और आस-पास के क्षेत्रों के लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। सांवलिया धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के चलते इस मार्ग पर वाहनों की संख्या लाखों में पहुंच जाती है, जिससे जाम की स्थिति सामान्य हो गई है। संकरी सड़क, अव्यवस्थित यातायात और अतिक्रमण के कारण यह समस्या लगातार विकराल होती जा रही है।
हर रविवार 1-2 किलोमीटर लंबा जाम लगना यहां आम बात हो गई है। इस जाम में एंबुलेंस भी फंस जाती हैं, जिससे मरीजों की जान पर संकट खड़ा हो जाता है। यातायात में सुधार के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से जुटा रहता है, लेकिन जाम खुलवाने में घंटों लग जाते हैं। वाहन चालकों की जल्दबाजी और अव्यवस्थित ड्राइविंग स्थिति को और गंभीर बना देती है। शनिवार, रविवार और अमावस्या के दिन चिकारड़ा के ग्रामीणों को सड़क पार करने में भी मुश्किलें होती हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ और तेज गति से दौड़ते वाहनों के चलते स्थानीय लोग आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए केंद्र सरकार ने मंगलवाड़-निंबाहेड़ा मार्ग को फोरलेन बनाने की घोषणा की थी। क्षेत्रीय विधायक एवं सहकारिता राज्य मंत्री गोतम कुमार दक ने कहा है कि जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया जाएगा। हालांकि, यह केवल कागजों तक ही सीमित है, और ग्रामीणों को अब तक राहत नहीं मिल पाई है।

अतिक्रमण से जाम और बढ़ा

सांवलिया जी चौराहा से निंबाहेड़ा रोड तक जगह-जगह ठेले, मोटरसाइकिल और अन्य वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं, जिससे सड़क और संकरी हो जाती है। प्रशासन अतिक्रमण हटाने के लिए कदम उठाने की बात करता है, लेकिन ठोस कार्रवाई नदारद है।

सीएलजी मीटिंग में भी हल नदारद

जाम की समस्या को लेकर सीएलजी मीटिंग में कई बार चर्चा हो चुकी है। स्थानीय सरपंच रोडीलाल खटीक ने प्रशासन से जल्द से जल्द समाधान निकालने की मांग की है। उनका कहना है कि पिछले एक दशक से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

इनका कहना

हमारी सरकार ने पहले ही बजट में निंबाहेड़ा मंगलवाड़ मार्ग को फोर लाइन बनाने की मजदूरी दे दी। रोड बनाने को लेकर घोषणा जल्द से जल्द धरातल पर उतरने वाली है। जल्द ही कार्य करने को लेकर मंजूरी मिल जाएगी तथा कार्य भी आरंभ हो जाएगा।

गौतम कुमार दक, सहकारिता मंत्री

इनका कहना है

मेरी पंचायत में जाम की स्थिति पिछले एक दशक से बनी हुई है। इस रोड पर टोल गेट भी बने हुए हैं। प्रशासन शीघ्र फोर लाइन बनाने का मार्ग प्रशस्त करें।

रोड़ीलाल खटीक, सरपंच ग्राम पंचायत चिकारड़ा

What's your reaction?