बांसवाड़ा - बीमा क्लेम और कर्ज़ से बचने के लिए रची साजिश, दोस्त की हत्या कर खुद को मरा दिखाने का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। बांसवाड़ा। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के झेर मोटी गांव में एक रहस्यमयी एक्सीडेंट के मामले का पुलिस ने खुलासा किया। यह घटना 1 दिसंबर 2024 को हुई थी, जब हाईवे पर एक अज्ञात व्यक्ति की क्षत-विक्षत हालत में लाश मिली। शुरुआत में यह एक हादसा लग रहा था, लेकिन गहराई से जांच करने पर यह खुलासा हुआ कि यह एक सोची-समझी साजिश थी। सल्लोपाट थानाधिकारी देवीलाल खटीक ने बताया कि थाना सल्लोपाट क्षेत्र में पुलिस को हाईवे किनारे एक व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पास पड़े बैग में आधार कार्ड मिला, जिससे मृतक की पहचान नरेन्द्रसिंह पिता मिटूसिंह रावत निवासी अजमेर के रूप में हुई। परिवार को सूचना दी गई, लेकिन उन्होंने शव को पहचानने से इनकार कर दिया। परिजनों ने बताया कि नरेन्द्रसिंह कर्ज़ में डूबा हुआ था और बीमा करवाकर उसकी किस्तें भरता था। पुलिस को घटना में गहरी साजिश की आशंका हुई और उच्च अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से गहराई से जांच की गई।

कर्ज़ से छुटकारा पाने के लिए रची थी साजिश

थानाधिकारी देवीलाल ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि नरेन्द्रसिंह ने खुद को मरा दिखाकर बीमा क्लेम लेने और कर्ज़ से छुटकारा पाने के लिए यह साजिश रची। उसने एक बेसहारा व्यक्ति, तोफान पिता राधेश्याम बैरवा (फतेहपुर, कोटा), से दोस्ती की। नरेन्द्रसिंह ने उसे शराब पिलाकर बेहोश कर दिया और एक ट्रेलर चालक इब्राहीम खान के साथ मिलकर ट्रेलर के नीचे कुचलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद, उसने अपने दस्तावेज़ मृतक के पास छोड़ दिए ताकि यह लगे कि मरने वाला वह खुद है। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने गहन प्रयासों के बाद साजिश के प्रमुख आरोपी
चित्तौड़गढ़ जिले के गरदाना निवासी भैरूलाल नायक,
और ट्रेलर चालक मंडफिया निवासी इब्राहीम खान को गिरफ्तार किया। तीसरा आरोपी अजमेर निवासी नरेन्द्रसिंह रावत फरार है, जिसकी तलाश जारी है। आरोपी भैरूलाल नायक ने पूछताछ में पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। उसने बताया कि उसने नरेन्द्रसिंह की योजना के तहत तोफान को फुसलाकर लाया और हत्या में शामिल हुआ। मृतक तोफान की पहचान उसके हाथ पर खुदे नाम और बहन की गवाही से हुई। तोफान की बहन ने पुष्टि की कि हत्या से पहले उसने नरेन्द्रसिंह और भैरूलाल के साथ होने की सूचना दी थी।

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से मिली सफलता

घटना का खुलासा करने में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय मुखबिरों की मदद से सफलता मिली। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में गठित टीम के सदस्यों में थानाधिकारी देवीलाल खटीक, सज्जनगढ़ थानाधिकारी नागेन्द्रसिंह, सहायक उप निरीक्षक मगनलाल, प्रवीणसिंह साईबर सेल, हेड कांस्टेबल रामसिंह, जगपालसिंह, धर्मेन्द्रसिंह, गणेश, शैतानराम, यूवराज, मोहित, धीरज और साइबर सेल की टीम की
विशेष भूमिका रही।

इनका कहना है

मामलें का खुलासा एक बड़ी सफलता है। यह घटना दिखाती है कि कैसे कुछ लोग अपने फायदे के लिए निर्दोष लोगों की जान लेने से भी नहीं हिचकते। फरार आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हर्षवर्धन अग्रवाला, एसपी बांसवाड़ा

What's your reaction?