चित्तौड़गढ़ / बेंगू - पंचायत समिति बेगूँ की साधारण सभा की बैठक में उठे कई मुद्दे
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

सीधा सवाल। बेगूं। पंचायत समिति सभागार में पंचायत समिति प्रधान नारूलाल भील की अध्यक्षता में आयोजित हुई साधारण सभा की बैठक में बिजली, पानी, सड़क जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। जानकारी के अनुसार पंचायत समिति बेगूँ की साधारण सभा की बैठक प्रधान नारूलाल भील की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सर्वप्रथम विकास अधिकारी सुरेशगिरी गोस्वामी द्वारा निर्धारित एजेण्डे के अनुसार गत बैठक कार्यवाही का विवरण सदन के समक्ष रखकर अनुमोदन कराया। इसके पश्चात विधुत विभाग से संबधित कार्यों की चर्चा के दौरान सरपंच धामंचा द्वारा बताया गया कि बेगूँ के विभिन्न गांव के बीच घरो के उपर से गुजर रही 11000 केवी की लाईन हटाने के संबध मे गत बैठक में भी चर्चा की गई लेकिन किसी प्रकार का समाधान नही हुआ है। इसके कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस पर सहायक अभियन्ता ने बताया कि विधालयों के उपर से गुजर रही लाईनो को विभाग हटा सकता है लेकिन घरो के उपर रही लाईनो को हटाने के लिए निर्धारित राशि जमा करानी होगी। इस पर विकास अधिकारी ने कहा कि आप ग्रामो में बस्ती के ऊपर से गुर्जर रही लाईन को हटाने हेतु ऐस्टीमेंट तैयार कर पंचायत समिति को भिजवाएं, ताकि आगे की कार्ययोजना बनाई जा सके। उपप्रधान गोदुलाल गुर्जर ने कहा कि विधुत विभाग द्वारा बरनियास मे सडक के नजदीक डीपी व पोल लगा दिये जाते है, जिससे वाहनो के आने-जाने मे समस्या के साथ ही दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। अतः भविष्य में इस प्रकार सडक सीमा मे पोल व डीपी नहीं लगाने हेतु विभाग से कहा गया। प०स० सदस्य प्रतिनिधि अर्जुन शर्मा डोराई ने सदन मे बताया कि डोराई सडक पर 61 पोल लगे हुए है, जो सडक सीमा में है जिससे आने-जाने मे परेशानी आती है। सिचाई विभाग पर चर्चा के दौरान प०स० सदस्य डोराई प्रतिनिधि अर्जुन शर्मा ने बताया कि कई स्थानो पर नहरे जर्जर हो रही है, विभाग से इनकी मरम्मत की मांग की। उपप्रधान गोदूलाल गुर्जर ने बताया कि ओराई डेम की नहर कार्य हेतु कई काश्तकारो की कोट हटा दी गई है, लेकिन कार्य नहीं हुआ है जिससे किसान परेशान है। मोतीपूरा नहर में अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच रहा है। सरपंच जयनगर ने बताया कि नहर का पानी गुढा से आगे नहीं आ रहा है, क्योकि नहर कई जगह से क्षतिग्रस्त है। इस पर विभाग ने बताया कि नहर की सफाई का कार्य किया जाना है। पीएचईडी विभाग पर चर्चा के दौरान काटुन्दा ग्राम की डोरी का झोपडिया में पानी की समस्या व धामंचा के ग्राम सेमलिया का झोपडा मे हेण्डपम्प की आवश्यकता रखी गई है। सरपंच जयनगर ने बताया कि बानोडा में जीएलआर बनी हुई है लेकिन पाईप लाईन से जुडा नही होने के कारण लोगो को जीएलआर से पानी नही मिल रहा है। इस पर विभाग ने शीघ्र ही जोडने का आश्वासन दिया। सरपंच मण्डावरी एव अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधियो ने बताया कि चम्बल परियोजना के ठेकेदार द्वारा ग्रामो में पेयजल लाईन डालने के नाम पर जगह- जगह सडको को खोद रखा है, जिसको आज तक ठीक नही किया जा रहा है। इस पर प०स० सदस्य शंभुलाल धाकड ने कहा कि यदि ठेकेदार द्वारा कोई गलत कार्य किया जा रहा है तो तत्काल उसको रोक दिया जावे तथा विभाग के अधिकारियो को मौके पर बुलाकर समाधान करने पर ही कार्य को चालु करवाएं। कृषि विभाग पर चर्चा के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियो ने कहा कि विभाग द्वारा बीज बोने का समय निकल जाने के बाद बीज की सप्लाई की जाती है जो किसी उपयोग में नहीं आते है। अतः समय पर बीज विभाग उपलब्ध करावे इसको सुनिश्चित किया जावे । महिला एवं बाल विकास विभाग पर चर्चा के दौरान विभाग द्वारा बताया कि बेगूँ क्षेत्र में कुल 15 कार्यकर्ता तथा 60 सहायिका के चयन की प्रक्रिया की गई, जिसमें कुछ विवादित है जिसका निस्तारण करने की कार्यवाही की जा रही है। सरपंच धामंचा ने बताया कि पूर्व में कार्यकर्ता एव सहायिका का चयन ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाता था उसी तर्ज पर पुनः ग्राम पंचायत को अधिकार दिये जाने की मांग की। वन विभाग पर चर्चा के दौरान सरपंच धामंचा ने बताया कि सेमलिया के आगे वन विभाग की जमीन होने से रोड स्वीकृत नही हो पाती तथा सडके खराब होने से ग्रामीणो को भारी परेशानी का सामना करना पडता है। विकास अधिकारी ने सदन में नरेगा की वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2025-26 के कुल कार्य 4918 वास्ते अनुमोदन हेतु रखी गई। इस पर चर्चा के दौरान सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। विकास अधिकारी ने सदन के समक्ष पंचायत समिति क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त कराने हेतु शपथ दिलाते हुए अनुरोध किया कि इस कार्य मे सहयोग प्रदान करे ताकि बेगूँ को प्लास्टिक मुक्त किया जावे। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर बैठक मे सरपंच मेघपूरा औकारलाल धाकड, लाभार्थी शिवलाल धाकड, लाभचन्द्र धाकड तथा घीसालाल राठौर को सम्मानित किया गया। विकास अधिकारी ने बताया कि शीघ्र ही आवास विहीन परिवारो का सर्वे होने वाला है। इस पर जनप्रतिनधियो से अनुरोध करते हुए कहा कि ऐसे परिवारो का नाम जुडाने में सहयोग देवे। अन्त में प्रधान नारूलाल भील द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

What's your reaction?