चित्तौड़गढ़ - सरकार प्रदेश के विकास और प्रगति के लिए सुनियोजित और योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है - उपमुख्यमंत्री
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही!

किसान सम्मेलन का आयोजन, जिला विकास पुस्तिका का विमोचन

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री और जिला प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने जिला विकास पुस्तिका का विमोचन किया। साथ ही, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सांकेतिक तौर पर स्वीकृति पत्र, चेक आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जिला प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने अपने संबोधन में कहा कि पिछला एक वर्ष न केवल सरकार के लिए बल्कि प्रदेश के हर व्यक्ति के लिए एक नई आशा और विश्वास का समय रहा है। यह उपलब्धियां केवल सरकार की नहीं बल्कि आम जन के समर्थन और विश्वास का प्रतिफल है। सरकार ने किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं, व्यापारी हर वर्ग के कल्याण को अपनी प्राथमिकता में रखा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में राजस्थान दिन-दुगनी, रात-चौगुनी प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री लगातार कार्य कर रहे हैं। राजस्थान सरकार प्रदेश के विकास और प्रगति के लिए सुनियोजित और योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है।  

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत 35 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। वहीं, चित्तौड़गढ़ जिले में 10 हज़ार करोड़ से अधिक के एमओयू हुए हैं, जिससे 18 हज़ार से अधिक युवाओं को रोजगार का मार्ग प्रशस्त होगा। आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम में जिले के निम्बाहेड़ा ब्लॉक ने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय और राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में चित्तौड़गढ़ नगर परिषद ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले में हरियाळो राजस्थान, हरि चित्तौड़ अभियान के तहत 3 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं। जिले में 1273 विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध घुमंतु परिवारों को आवासीय पट्टे उपलब्ध करवाए गए हैं। जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के 709 गांवों की पेयजल परियोजना के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी करने के साथ ही चंबल पेयजल परियोजना के तहत 85 हजार से अधिक घरेलू जल कनेक्शन जारी करने का कार्य प्रगतिरत है। कार्यक्रम में निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि एक साल की उपलब्धियां सरकार के साथ-साथ आमजन की भी है, जिन्होंने इस सरकार का चयन किया है। राजस्थान सरकार ने जो काम पांच साल में होते थे, उन्हें एक साल में कर दिखाया है। आने वाले चार वर्षो में राजस्थान और चित्तौड़ का नक्शा बदल जाएगा। सरकार ने बजट की क्रियान्वयन हेतु भूमि आवंटन सहित सभी कार्य बहुत तेजी से किए हैं। कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने कहा कि विगत एक वर्ष में सरकार ने कई नवाचार कर राज्य के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान चौमुखी विकास कर रहा हैं। सरकार ने किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को आर्थिक संबल प्रदान किया है। सरकार किसानों को मजबूत करने के लिए तत्परता के साथ प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि राजस्थान मैं एक वर्ष में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। सरकार ने एक साल में चित्तौड़गढ़ को बहुत कुछ दिया है और बहुत कुछ देने की इच्छा है। राज्य में चित्तौड़गढ़ का सहकारिता के क्षेत्र में अपना एक अलग ही नाम है। यह किसानों के लिए समर्पित सरकार है।
कार्यक्रम में जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडौली ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने किसानों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई है, जिससे आने वाले समय में किसानों को बहुत लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में जिला कलक्टर आलोक रंजन ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि चित्तौड़गढ़ भक्ति और शक्ति के साथ ही उर्वरक भूमि भी है। यहां सीताफल, बील पत्र आदि का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। जिले में किसान संगठित होकर एफपीओ के माध्यम से कार्य कर रहे हैं। भूमि विकास बैंक अध्यक्ष बद्रीलाल जाट ने कहा कि किसान इतिहास बदलने का माद्दा रखते हैं। सरकार का एक साल किसानों का जीवन बदलने का जश्न है। उन्होंने कहा कि भूमि विकास बैंक चित्तौड़गढ़ में राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पूर्व उप जिला प्रमुख मिट्ठू लाल जाट ने कहा कि राजस्थान सरकार ने किसानों पर विशेष ध्यान दिया है। उनके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान नेमीचंद धाकड़ व मोहनलाल खटीक ने भी अपने अनुभव साझा किए।

वर्तमान सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने प्रेस वार्ता की और जिले सहित प्रदेश में हुए विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों के सवालों के प्रतिउत्तर भी दिए। इससे पूर्व प्रभारी मंत्री ने जिला स्तरीय प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

राजस्थान के अवसर पर जिला प्रभारी सचिव भानु प्रकाश एटरू, एडीएम प्रभा गौतम, एडीएम रामचंद्र खटीक, एडिशनल एसपी सरिता सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, एसीईओ राकेश पुरोहित एसीईओ विशाल सीपा, उपखंड अधिकारी बीनू देवल, प्रधान देवेंद्र कंवर, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार दिनेश कुमार जा, उपनिदेशक उद्यान डॉक्टर शंकरलाल जाट, उपभोक्ता भंडार चेयरमैन सुरेश झंवर सहित जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's your reaction?