प्रतापगढ़ - एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई: 40 करोड़ की एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार भी बरामद, मुख्य आरोपी फरार
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। प्रतापगढ़। राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना क्षेत्र के देवल्दी गांव में दो फार्म हाउस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों की एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया। छापेमारी में लगभग 12 किलो एमडी ड्रग, ड्रग बनाने के उपकरण, भारी मात्रा में रसायन और एक अवैध पिस्टल के साथ तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 40 करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि देवल्दी गांव में कुछ लोग एमडी ड्रग निर्माण और उसकी तस्करी में शामिल हैं। सोमवार को एजीटीएफ ने अरनोद थाना पुलिस के साथ मिलकर दो फार्म हाउस पर दबिश दी। पुलिस की भनक लगते ही मुख्य आरोपी याकुब, जमशेद और शाहील मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान फार्म हाउस से 11 किलो 450 ग्राम लिक्विड एमडी ड्रग, 14 किलो 770 ग्राम केमिकल और अन्य ड्रग सामग्री जब्त की गई। इसके अलावा एक देशी पिस्टल, मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।

भोपाल में पकड़ी गई 1800 करोड़ की ड्रग से कनेक्शन

एजीटीएफ के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन ने बताया कि देवल्दी गांव के मुख्य आरोपी गुजरात एटीएस द्वारा भोपाल में पकड़ी गई 1800 करोड़ की एमडी ड्रग मामले से जुड़े हुए हैं। गुजरात एटीएस की कार्रवाई में पकड़े गए मुख्य आरोपी शोएब के करीबी रिश्तेदार याकुब, जमशेद और शाहील ड्रग निर्माण और तस्करी में सक्रिय हैं।

दूसरे फार्म हाउस पर मिली अवैध पिस्टल

पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि ड्रग तस्करी के मामलों में वांछित और 25 हजार के इनामी बदमाश शाहरुख उर्फ टोनी देवल्दी गांव में चमन खान के फार्म हाउस पर छिपा हो सकता है। फार्म हाउस पर दबिश के दौरान शाहरुख नहीं मिला, लेकिन तलाशी में एक बिना नंबर की बाइक और तकिए के नीचे छिपी पिस्टल मय मैगजीन व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पुलिस टीम की बड़ी सफलता

इस कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल महावीर सिंह और कांस्टेबल नरेन्द्र पाटीदार की अहम भूमिका रही। अरनोद थाने के एसएचओ हजारी लाल, एएसआई शिवलाल और पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने भी सराहनीय योगदान दिया। एडीजी दिनेश एमएन ने कहा कि यह कार्रवाई राजस्थान में ड्रग माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता है।
मामले में पुलिस ने लिक्विड एमडी ड्रग: 11 किलो 450 ग्राम, ड्रग निर्माण में इस्तेमाल केमिकल4 किलो 770 ग्राम,अवैध पिस्टल और गोलियां: एक पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस,अन्य उपकरण ड्रग निर्माण में उपयोगी मशीनें और सामग्री जब्त की है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी याकुब, जमशेद और शाहील समेत कई अन्य फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। वहीं, 1800 करोड़ की भोपाल ड्रग केस से जुड़े अन्य तारों की जांच भी जारी है।

What's your reaction?