भींडर - भीण्डर क्रिकेट कप के सफल आयोजन पर सांवरिया सेठ को चढ़ाई चांदी की ट्रॉफी
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

146 ग्राम चांदी से बनाई ट्रॉफी, मई-जून माह में हुआ था प्रतियोगिता का आयोजन

सीधा सवाल। भीण्डर। भीण्डर में सफलतापूर्वक आयोजित हुए भीण्डर क्रिकेट कप को लेकर आयोजनकर्ता टीम ने मेवाड़ के प्रसिद्ध सांवरिया सेठ मन्दिर में 146 ग्राम चांदी की ट्रॉफी चढ़ाई। उल्लेखनीय हैं कि मई-जून 2024 में भीण्डर क्रिकेट कप सीजन वन का आयोजन किया गया था, जिसमें लड़कों के साथ-साथ पहली बार लड़कियों के लिए भी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इस आयोजन में प्रायोजकर्ताओं, आयोजक टीम, राजनेताओं, सहयोगकर्ताओं एवं आमजन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। लड़कियों की प्रतियोगिता में टीम कश्ती भलों का गुढ़ा विजेता रही तो वहीं लड़कों की प्रतियोगिता में आरवी इलेवन निम्बाहेड़ा टीम विजेता रही थी।
सांवरिया सेठ के समक्ष भेंट की ट्रॉफी
आयोजन टीम व परिवार के साथ सांवरिया सेठ मन्दिर पहुंच करके चांदी से बनी हुई ट्रॉफी भेंट की गई। इस दौरान आयोजनकर्ता टीम से महेन्द्र सिंह राठौड़, नरेश मुंदड़ा, शिवराजसिंह दायमा, मंगल दाता, प्रेमसिंह चौहान एवं शिवनाथ सिंह राठौड़, पारस कुंवर, प्रीति कुंवर, शालू राठौड़, पूर्वांशी कुंवर आदि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय हैं कि प्रतियोगिता आयोजन में मुख्य प्रायोजक के रूप में कनिष्का सिटी भीण्डर के साथ सहप्रायोजक श्रीनाथ क्रशिंग प्लांट, सुख भगवान क्रशिंग प्लांट, द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज, राणा प्रताप संस्थान, एसआरएम गु्रप, गणेशम टीवीएस, तेरी मेरी बेकरी, एपेक्स केयर लेबोरेट्री, वातांजय ग्रुप आदि थे।

भीण्डर के राजकुमार सोनी ने बनाई ट्रॉफी

मेवाड़ के प्रसिद्ध सांवरिया सेठ को चढ़ाने के चांदी की 146 ग्राम ट्रॉफी भीण्डर के राजकुमार सोनी ने बनाई। भीण्डर क्रिकेट कप सीजन वन के आयोजनकर्ता महेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि आयोजन टीम ने प्रतियोगिता के सफल होने पर सांवरिया सेठ के समक्ष चांदी की ट्रॉफी चढ़ाने का प्रण लिया था। इसको लेकर भीण्डर रावलीपोल स्थित राजकुमार सोनी को ट्रॉफी बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। सोनी ने 146 ग्राम चांदी से बेहतरीन ट्रॉफी का निर्माण करवाया। जिस पर प्रतियोगिता का नामकरण एवं आयोजन लोगो लगाएं गये।

प्रतियोगिता में खेले गये थे कुल 101 मैच

भीण्डर क्रिकेट कप सीजन में कुल 101 मैचों का आयोजन किया गया था। जिसमें लड़कों की प्रतियोगिता में 93 मैच खेले गये, जिसमें 12744 रन, 961 विकेट, 1120 चौके, 514 छक्के लगे। वहीं लड़कियों की प्रतियोगिता में 7 मैच खेले गये जिसमें 827 रन, 50 विकेट, 67 चौके, 3 छक्के लगे। इसके अलावा एक प्रशासन टीम व आयोजन टीम के बीच मैत्री मैच भी खेला गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी खेले थे। प्रतियोगिता में विजेता टीम को एक लाख ग्यारह हजार नकद पुरस्कार दिया गया था। रात्रिकालीन मैचों में दर्शकों ने जमकर लुफ्त उठाया था।

What's your reaction?