चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - श्री कृष्ण-रुक्मणी विवाह से मिलता अटूट प्रेम का संदेश – डॉ श्री माघव प्रपन्नाचार्य जी
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही!

भागवत कथा में श्रीकृष्ण-रुक्मणी का विवाह की अमृत वर्षा का श्रद्धालुओं को कराया रसपान

सीधा सवाल। निंबाहेड़ा। नगर के आर के कॉलोनी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ में कथा वाचक श्री श्री 1008 श्री माधव प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह का मार्मिक प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि रूक्मणी भगवान श्री कृष्ण की परम भक्त और सुंदरता की देवी थीं। उनके विवाह की कथा एक अद्वितीय प्रेम और भक्ति की मिसाल प्रस्तुत करती हैं। गुरुजी ने विस्तार से बताया कि रूक्मणी ने अपने पिता के विरोध के बावजूद श्री कृष्ण को अपना जीवन साथी मान लिया। भगवान श्री कृष्ण ने इस प्रेम और भक्ति को स्वीकार करते हुए रूक्मणी के साथ विवाह किया। यह विवाह एक प्रतीक हैं सच्चे प्रेम, भक्ति और ईश्वर के प्रति समर्पण का। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग को एकाग्रता से सुना। रूक्मणी विवाह प्रसंग में कथा वाचक ने कहा कि रुक्मणी विदर्भ देश के राजा भीष्मक की पुत्री और साक्षात लक्ष्मी जी का अवतार थी। रुक्मणी ने जब देवर्षि नारद के मुख से श्रीकृष्ण के रूप, सौंदर्य एवं गुणों की प्रशंसा सुनी, तो उसने मन ही मन श्रीकृष्ण से विवाह करने का निश्चय किया। रुक्मणी का बड़ा भाई रुक्मी श्रीकृष्ण से शत्रुता रखता था और अपनी बहन का विवाह चेदिनरेश राजा दमघोष के पुत्र शिशुपाल से कराना चाहता था। रुक्मणी को जब इस बात का पता चला, तो उन्होंने एक ब्राह्मण संदेश वाहक द्वारा श्रीकृष्ण के पास अपना परिणय संदेश भिजवाया। तब श्रीकृष्ण विदर्भ देश की नगरी कुंडीनपुर पहुंचे और वहां बारात लेकर आए शिशुपाल व उसके मित्र राजाओं शाल्व, जरासंध, दंतवक्त्र, विदु रथ और पौंडरक को युद्ध में परास्त करके रुक्मणी का उनकी इच्छा से हरण कर लाए। वे द्वारिकापुरी आ ही रहे थे कि उनका मार्ग रुक्मी ने रोक लिया और कृष्ण को युद्ध के लिए ललकारा। तब युद्ध में श्रीकृष्ण व बलराम ने रुक्मी को पराजित करके दंडित किया। तत्पश्चात श्रीकृष्ण ने द्वारिका में अपने संबंधियों के समक्ष रुक्मणी से विवाह किया। आयोजक भराड़िया परिवार मिठाई वाले की ओर से आकर्षक वेशभूषा में श्रीकृष्ण व रूक्मणी विवाह की झांकी प्रस्तुत कर विवाह संस्कार की रस्मों को पूरा किया गया। जिनका बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने विवाह के मंगल गीत गाए। व्यासपीठ भागवत जी की आरती में नगर की सामाजिक संस्था, स्वयं सेवी संस्था, वरिष्ठ समाजसेवी आदि मौजूद रहें। नगर के माहेश्वरी समाज द्वारा भराड़िया परिवार के अमरजीत, अर्जुनलाल, मदन, सत्यनारायण, देवकिशन, राकेश, विकास, गगन, मंगल, दुर्गेश, भागीरथ, हितेश, यश, सोमेश, युधिष्ठिर, आरव, पूर्वेश, यथार्थ, चार्विक को भव्य आयोजन के लिए बहुमान किया। भागीरथ भराड़िया ने बताया कि सप्त दिवसीय भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ के अंतिम दिवस मंगलवार को भागवत कथा नियत समय पर शुरू होगी। उसके पश्चात पूर्णाहुति होगी। भराड़िया परिवार द्वारा आगंतुकों का स्वागत किया व आभार प्रकट किया।

What's your reaction?