चित्तौड़गढ़ - युवक की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, एक महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

हत्या में प्रयुक्त चाकू व मोटर साईकिल बरामद

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। शहर चित्तौड़गढ़ के भीलो की झोपड़ियों कच्ची बस्ती में 28 दिसम्बर को एक युवक की मारपीट व चाकूबाजी के बाद हुई मृत्यु की घटना का 24 घंटे में खुलासा करते हुए डीएसपी चित्तौड़गढ़ के नेतृत्व में कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस की टीम ने घटना कारित करने वाले एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त चाकू व मोटर साईकिल बरामद किया गया है। महिला आरोपी सहित दो को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है वहीं दो आरोपियों को पुलिस रिमांड पर रखा गया है।
       पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के अनुसार सियालिया पुलिस थाना बस्सी निवासी राम पंवार पुत्र देवराज पंवार ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि 28 दिसम्बर को उसका भाई लखन रात के समय करीब 10-11 पी.एम. बजे के आसपास अपने किराये के मकान भीलो की झोपड़ियों कच्ची बस्ती शांतिबाई खटीक के मकान के पहुँचा जहाँ लखन की प्रेमिका चांदनी पुत्री रवि लोट व चांदनी की माता रेखा पत्नि रवि लोट मिली जिन्होने उनकी पुत्री से दूर रहने की बात को लेकर लखन को गाली-गलौच कर धक्का मुक्की करने लग गई और पास ही किराये के मकान से अपने लड़के विकास लोट को बुला लिया। जिस पर रेखा का लड़का व चांदनी का भाई विकास लोट उसके दोस्त विजय जाट पुत्र धर्मवीर जाट निवासी गांधीनगर चितौड़गढ़ व सूरज पुत्र मंगल भील निवासी देवका गांव थाना बाजना जिला रतलाम (एम.पी.) आये जिन्होने आते ही जान से मारने की नियत से विकास लोठ ने चाकू निकाल कर लखन के दो-तीन बार चाकू के पेट पर वार किये। जिससे नीचे गिरते ही सूरज ने भी चाकू की लखन के मारी व रेखा व विजय ने भी उसके साथ लात घुस्सो से मारपीट की। विकास, विजय, सूरज मौके से भाग गये। लखन घायल हो गया, जिसको ईलाज हेतु सावरिया जी हॉस्पीटल चितौड़गढ़ से रेफर कर उदयपुर ले गये जहां ईलाज के दौराने उसकी मृत्यु हो गई। जिस पर प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान डीएसपी चित्तौड़गढ़ विनय चौधरी द्वारा किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुऐ एएसपी चितौड़गढ सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी चितौड़गढ विनय चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली चितौड़गढ़ संजीव स्वामी पुनि. के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। मामले में तकनीकी साक्ष्य एवं ह्युमन इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुऐ घटना कारित करने वाले आरोपी भीलो की झोपड़ियों चितौड़गढ़ निवासी विकास पुत्र रवि लोट, गांधीनगर चितौड़गढ़ निवासी विजय जाट पुत्र धर्मवीर जाट, मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के देवका गांव थाना बाजना निवासी सूरज पुत्र मंगल मईड़ा एवं भीलो की झोपड़ियों चितौड़गढ़ निवासी रेखा पत्नि रवि लोट को त्वरित कार्यवाही करते हुऐ घटना के 24 घण्टे में ही गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी विजय जाट व रेखा को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाये गये एवं आरोपी विकास लोठ व सूरज मईड़ा को पुलिस रिमांड पर लिया जाकर उनकी सूचनानुसार घटना में प्रयुक्त चाकू व मोटर साईकिल बरामद की गई। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।
कार्यवाही करने वाली टीम में
वृत्ताधिकारी चित्तौड़गढ़ विनय चौधरी, थानाधिकारी कोतवाली चितौड़गढ़ संजीव स्वामी पु.नि., एएसआई अम्बालाल, हैड कानि. गोपाल लाल, कानि. ओमप्रकाश, हरफूल, राजेश व मुकेश, वृत्त कार्यालय चित्तौड़गढ़ के हैड कानि. गौतम व कानि.कमलेन्द्र सिंह शामिल थे।

What's your reaction?