चित्तौड़गढ़ - पोक्सो मामले में विचाराधीन नाबालिग ने बाल सम्प्रेषण गृह में किया आत्महत्या का प्रयास
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। बाल सम्प्रेषण गृह में रहने वाले एक नाबालिग ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या करने की काेशिश की है। नहाने में अधिक समय लगने पर गार्ड ने दरवाजा खोला तो बालक फंदे पर लटका हुआ था। इसे नीचे उतार कर जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि बालक मानसिक रूप से अवसाद में चल रहा था व सितम्बर से पोक्साे मामले में विचाराधीन होकर बाल सम्प्रेषण गृह में था।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे चित्तौड़गढ़ के बाल सम्प्रेषण गृह में नाबालिग नहाने गया। इस दौरान दरवाजे के ऊपर लगे वेंटिलेशन की जाली से अपने ही पजामेे को टांग कर बाथरूम में फांसी लगाने की कोशिश की। नहाने में थोड़ा ज्यादा समय लगने पर बाहर तैनात गार्ड को शक हुआ। उसने बाथरूम का दरवाजा खोल कर देखा तो बालक पजामे का फंदा लगा कर लटका हुआ था। नाबालिग ने बाल्टी के ऊपर चढ़ कर फंदा लगाया था। गार्ड ने तुरंत अन्य स्टाफ को आवाज लगाई और नाबालिग को नीचे उतारा। बाद में इसे जिला अस्पताल लेकर गए। इस दौरान सम्प्रेषण गृह के अधीक्षक चन्द्रप्रकाश जीनगर भी अस्पताल पहुंचे। इनकी सूचना के बाद में उपखंड अधिकारी चित्तौड़गढ़ बीनू देवल, पुलिस उप अधीक्षक विनय चौधरी, सदर थानाधिकारी गजेन्द्रसिंह ने भी मौका मुआयना किया। फिलहाल नाबालिग का अस्पताल में इलाज चल रहा है।गंभीर हालत में इसे आईसीयू में भर्ती किया हुआ है। इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि 15 वर्ष के इस नाबालिग को सितम्बर 2024 में बाल सम्प्रेषण गृह में रखा गया था। यह पोक्सो के मामले में विचाराधीन है। फंदा लगाने के बाद नाबालिग की हालत गंभीर बताई जाती है और आईसीयू में उसका उपचार जारी है। बताया जाता है कि एक माह पहले भी उसने हाथ की नस काट कर सुसाइड करने की कोशिश की थी।

घर से मंगवाए थे बिस्किट
जानकारी मिली है कि नाबालिग ने गुरुवार सुबह ही अपने माता-पिता से मोबाइल पर बात की थी और उनसे मिलने के लिए कहा था। माता-पिता ने आज ही यहां आकर मिलने का आश्वासन दिया और नाबालिग ने उन्हें बिस्किट लाने के लिए कहा था। सम्प्रेषण गृह के अधिकारियों के अनुसार वह मानसिक रूप से अवसाद में चल रहा था और उसकी काउंसलिंग भी की गई थी, जिससे वे काफी ठीक था।

What's your reaction?