चित्तौड़गढ़ - थमे बारिश...जले रावण... साँवलिया सेठ के आगे लगाई अर्जी...कामना पूरी होने पर चढ़ाया चांदी का दशानन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। भगवान सांवलिया सेठ के मंदिर में अपनी मनोकामनाएं पूरी होने पर सोने और चांदी की वस्तुएं भेंट आती है। ऐसे ही एक श्रद्धालु ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर रविवार को चांदी से बना दशानन भेंट स्वरूप चढ़ाया है। इस वर्ष दशहरे पर बादल छा गए थे और बरसात के कारण रावण दहन पर संकट हो गया था। तब रावण निर्माण करने वाले ठेकेदार ने भगवान सांवलिया सेठ से गुहार लगाई थी कि बरसात रुके और रावण दहन हो जाए। मनोकामना पूरी होने के कारण ठेकेदार ने रविवार को सांवलियाजी मंदिर में चांदी से बना दस सिर वाला रावण भेंट किया।

जानकारी में सामने आया कि जिले के बड़ीसादड़ी निवासी छोटूलाल वाल्मीकि दशहरा मेले में रावण परिवार के पुतले बनाता है। गत दशहरे पर इसने निंबाहेड़ा के राष्ट्रीय दशहरा मेला निंबाहेड़ा, नाथद्वारा तथा कोटा में भी रावण परिवार के पुतले निर्माण के ठेके लिए थे। दशहरा मेला शुरू हुआ लेकिन रावण दहन के दिनों में बरसात शुरू हो गई थी। तब 9 अक्टूबर से बरसात का दौर शुरू हो गया, जबकि 12 अक्टूबर को दशहरा था। ऐसे में यह पूरी तरह से रावण का निर्माण भी नहीं कर पा रहा था। इसका मुख्य फोकस निंबाहेड़ा दशहरे मेले पर था। यहां प्रदेश में सबसे बड़ा रावण के पुतले निर्माण ( 76 फीट) को लेकर इसने चुनौती से कार्य किया था। तब 9, 10 व 11 अक्टूबर को तेज बरसात होने से यह हताश एवं निराश हो गया था। छोटूलाल का छोटा पुत्र भगवान सांवलिया सेठ का भक्त है। ऐसे में उसने अपने पिता से कहा कि वह भगवान सांवलिया सेठ से प्रार्थना करें। अपने पुत्र की बात मान कर छोटूलाल ने भगवान सांवलिया सेठ से अरदास लगाई कि उसके रावण दहन हो जाएंगे तथा किसी प्रकार व्यवधान नहीं आएगा तो वह चांदी से बना रावण भेंट करेगा। इसने भगवान सांवलिया सेठ से 11 अक्टूबर को अरदास लगाई थी, जबकि अगले दिन ही रावण दहन होना था। वहीं 12 अक्टूबर को मौसम पलटा। मौसम विभाग की संभावनों के बाद भी बरसात रुक गई। इस पर छोटूलाल ने तत्काल कार्य शुरू किया और रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतले खड़ा करना शुरू कर दिया। शाम होने के साथ ही दहन का समय निकट आया तभी आसमान में फिर बादल छा गए और बरसात की संभावना शुरू हो गई। भगवान ने इसकी सुनी तथा रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले का दहन हो गया। ऐसे में ठेकेदार ने मन ही मन भगवान सांवलिया सेठ का आभार जताया। इस संबंध में छोटूलाल वाल्मीकि ने बताया कि दशहरे पर हो रही लगातार बरसात से हताश हो गया था। मौसम विभाग का भी अलर्ट था कि बरसात नहीं रुकेगी। इससे वह काम अधूरा छोड़ कर घर जाने का मानस बना लिया था। लेकिन पुत्र के कहने पर उसने भगवान सांवलिया सेठ से मनोकामना मांगी थी, जो पूरी हो गई। मनोकामना पूरी होने पर भगवान सांवलिया सेठ को 141 ग्राम चांदी का रावण बना कर भेंट किया। इधर, श्री सांवलिया मंदिर बोर्ड के सदस्य संजय मंडोवरा ने बताया कि छोटूलाल रविवार शाम चांदी से बना रावण लेकर भेंट करने आए थे। इन्होंने बताया कि मनोकामना पूरी होने पर चांदी से निर्मित रावण भेंट कर रहे हैं। भगवान सांवलिया सेठ अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते है। मंडोवरा ने बताया कि भगवान सांवलिया सेठ को श्रद्धालु अपने व्यवसाय में पार्टनर भी रखते हैं।

76 फीट रावण का किया था निर्माण

रावण बनाने वाले ठेकेदार छोटूलाल वाल्मीकि ने बताया कि वह 2003 से रावण परिवार के पुतलों का निर्माण कर रहा है। गत दशहरे पर बरसात से चिंता बढ़ गई। दशहरे के अगले दिन पता चला कि प्रदेश में कई स्थानों पर बरसात से रावण के पुतले भीग गए थे। लेकिन उसने तीन स्थानों पर काम लिया था वहां बरसात बंद हो गई थी। इस बार यह भी मनोकामना थी कि कोटा से बड़ा रावण निंबाहेड़ा के बने, जिसमें वह सफल भी रहा। निंबाहेडा में 76 फीट के रावण का निर्माण कर दहन किया गया था।

What's your reaction?