1197
views
views

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। नगर के शिवाजी मार्ग स्थित हरीश आंजना राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के अंतर्गत छात्राओं को पुलिसकर्मियों द्वारा विभिन्न आवश्यक जानकारियाँ प्रदान की गईं। एसपीसी प्रभारी विनोद खटीक ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय से महिला कांस्टेबल सरिता पाटीदार और रंजना ने महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम, बाल अपराध, मोबाइल गुमशुदगी, हेलमेट अनिवार्यता, ड्राइविंग लाइसेंस एवं आत्मरक्षा के गुर सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर छात्राओं को जागरूक किया।
विद्यालय के प्राचार्य महेश पायक ने कार्यक्रम में आए पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और छात्राओं को इस जानकारी का सही उपयोग करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्राध्यापिकाएँ उपस्थित रहीं।