8673
views
views
सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। नव नियुक्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश यादव का भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष रामचंद्र माली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने न्यायाधीश से शिष्टाचार भेंट की और गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एडीजे कोर्ट की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधि मंत्री जोगाराम पटेल और विधायक श्रीचंद कृपलानी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व पार्षद भेरूलाल मोहिल, युवा नेता विशाल राव मराठा, शशिकांत शर्मा, रानू सोनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।