चित्तौड़गढ़ - आखिर नारकोटिक्स ने अपने कब्जे में ली सांवलियाजी मंदिर में चढ़ावे के रूप में आई 58 किलो अफीम
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां * चित्तौड़गढ़ - ऑपरेशन विष हरण में पुलिस को बड़ी सफलता, गंगरार क्षेत्र में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री, मादक पदार्थ के अलावा उपकरण जब्त, 14 लाख की नकदी और केश गिनने की मशीन भी पकड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी–निंबाहेड़ा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो घायल * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ ड्रग फैक्ट्री मामले में नारकोटिक्स ने की एक और की गिरफ्तारी, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित * चित्तौड़गढ़ - आखिर नारकोटिक्स ने बदली व्यवस्थाएं, अपराधी का नाम और फोटो किया जारी, सहयोगियों पर भी कसेंगे नकेल...? * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में सीबीएन की ने पकड़ी मकान में चल रही ड्रग फैक्ट्री, लाखों रुपए मूल्य का मादक पदार्थ बरामद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़ जेल में मिली भगत का खेल, पैसे लेकर उपलब्ध करवाई निषिद्ध सामग्री, विभाग की जांच में हुआ खुलासा, प्रकरण दर्ज * चित्तौड़गढ़ - भाजपा नेता रमेश ईनाणी हत्याकांड, संत भजनाराम की हुई गिरफ्तारी, शूटर उपलब्ध कराने का आरोप * चित्तौड़गढ़ - हफ्ता वसूली के लिए हाथ ठेलों पर तोड़-फोड़ करने वाले गिरफ्तार, उसी चौराहे पर निकाला जुलूस, जिससे जनता में खत्म हो डर * चित्तौड़गढ़ - उदयपुर-मंदसौर ट्रेन को बे पटरी करने की साजिश, ट्रेक पर थी लोहे की प्लेटें, इंजन का प्रेशर पाइप फटा * चित्तौड़गढ़ / राशमी - अनियंत्रित कार पलटी, युवक की मौत

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में चढ़ावे के रूप में आने वाली अफीम को सीज करने के लिए नारकोटिक्स विभाग की टीम गुरुवार को श्री सांवलियाजी मंदिर पहुंची। यहां आवश्यक कार्यवाही के बाद 58 किलो अफीम अपने कब्जे में ली गई। मंदिर में चढ़ावे के रूप में आने वाली अफीम को लेकर लोगों की और से पत्र लिख कर यह अफीम नारकोटिक्स विभाग को सौंपने की मांग की जा रही थी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) एवं श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रभा गौतम के अनुसार गुरुवार दोपहर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की दो टीम सांवलियाजी मंदिर पहुंची थी। राजस्थान के प्रतापगढ़ व मध्यप्रदेश के नीमच जिले से दो टीमें मंदिर आई थी। यहां मंदिर मंडल के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंदिर के गर्भ गृह के नीचे बने तहखाने में इलेक्ट्रॉनिक कांटे लेकर पहुंचे। यहां पर करीब चार घंटे तक चली कार्रवाई के बाद तहखाने में रखी हुई 58 किलो से अधिक अफीम को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की। उन्होंने बताया कि आगे से प्रतिमाह चढ़ावे में आने वाली अफीम को प्रतिमाह नारकोटिक्स अथवा पुलिस विभाग को सौंपने की कार्यवाही की जाएगी। इधर, नारकोटिक्स की टीम के पहुंचने के बाद इस दौरान मंदिर के गर्भ गृह के आसपास सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए थे। ऐसे में किसी को भी आसपास भी नहीं आने दिया गया। इधर, यह भी जानकारी मिली है कि अफीम को नारकोटिक्स विभाग के नीमच स्थित अफीम क्षारीय कारखाने को सौंपा जाएगा।
गौरतलब है कि श्रीसांवलियाजी मंदिर के भंडार में मेवाड़ व मालवा के अफीम किसान अच्छी उपज होने के बदले मन्नत मांगते है। मन्नत पूर्ण होने पर लाखों रुपए की नकदी के साथ प्लॉस्टिक की थैलियों में थोड़ी अफीम भी भंडार में चढ़ाते हैं। मंदिर में पहले रविवार को अफीम का चरणामृत भी चढ़ाया जाता था। इस बाद में विशिष्ट श्रद्धालुओं को भी ग्रहण करवाते आए थे। वहीं अफीम के गलत उपयोग की शिकायत भी सामने आ रही थी। इस संबंध में समाचार प्रकाशन के बाद मंदिर मंडल ने सख्ती करते हुए अफीम को अपने कब्जे में लेना शुरू कर दिया था। भंडार से निकलने वाली अफीम को सुरक्षित गर्भगृह के नीचे बने तहखाने में रख रहे थे। मंदिर मंडल साल भर से नारकोटिक्स विभाग से पत्राचार भी करता रहा था लेकिन विभाग भी इसे धर्म आस्था का मामला बता कर राजनीतिक दबाव में अपनी जिम्मेदारी से बचता रहा। हाल ही यहां के एक आटीआई कार्यकर्ता ने इस संबंध में नारकोटिक्स विभाग, सीबीआई के नारकोटिक्स विंग को पत्र लिखे। तब जाकर 15 दिन पूर्व यहां पर नारकोटिक्स अधिकारी आए और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ मौका मुआयना कर गए थे। वहीं इस अफीम को सीज करने की कार्रवाई के लिए टीम गुरुवार को पहुंची।

What's your reaction?