चित्तौड़गढ़ - केली में हुई रात्रि चौपाल, 40 परिवादों को किया त्वरित निस्तारण
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले के निम्बाहेड़ा पंचायत समिति के केली ग्राम पंचायत के विद्यालय प्रांगण में पूर्व मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचन्द कृपलानी एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन की मौजूदगी में गुरुवार 13 फरवरी को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को अपने समस्याओं के समाधान का मौका मिला। चौपाल में 40 से अधिक परिवाद प्राप्त हुए। चौपाल के दौरान अतिक्रमण हटाने, मोक्षधाम के लिए भूमि दिलवाने, पट्टा दिलवाने, विद्यालय के खेल मैदान से 11 हजार केवी विद्युत लाइन हटाने, मंदिर हेतु भूमि दिलवाने, राशन की दुकान को समय पर खुलवाने और पेंशन से संबंधित 40 से अधिक परिवाद प्राप्त हुए। इन परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया और जिन मामलों में तुरंत समाधान संभव नहीं था, उनके लिए त्वरित कार्यवाही करते हुए जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए। रात्रि चौपाल में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, प्रधान बगदीराम धाकड़, उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, तहसीलदार, विकास अधिकारी, सरपंच, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

विधायक ने विकास प्रस्ताव भिजवाने के दिए निर्देश

चौपाल के दौरान विधायक श्रीचन्द कृपलानी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कहा कि विभाग द्वारा बनाई गई सड़कों पर पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण भी सुनिश्चित किया जाए ताकि बारिश के पानी के कारण सड़कों पर जलभराव न हो। विधायक ने अस संबंध में नालियों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर लक्ष्मीनारायण गौशाला निर्माण, विद्यालय भवन और सामुदायिक भवन की चारदीवारी निर्माण से संबंधित प्रस्तावों को शीघ्र संबंधित अधिकारियों को भेजे जाने के निर्देश दिए ताकि इन कार्यों को जल्दी से जल्दी पूरा किया जा सके। विधायक कृपलानी ने जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए गए कि रठाजना क्षेत्र में पानी भरने की समस्या का समाधान करने के लिए एक एनीकट (नदी पर बांध) का प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजा जाए।

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने ग्रामीणों से किया संवाद

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से जनसुनवाई की और उनकी समस्याओं को सुना। खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन प्राप्त कर रहे 40 व्यक्तियों के नाम सूची से हटाने की जानकारी लेते हुए जिला कलक्टर ने पात्र व्यक्तियों से ई मित्र के माध्यम से नाम जोड़ने का कहा और इस प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के अधिकारियो को निर्देश दिए। जनुसनवाई के दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी देते हुए योजना के तहत निर्मित आवासों की प्रगति की समीक्षा की।

बोर्ड परीक्षा को लेकर कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए टिप्स

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बोर्ड परीक्षा को देखते हुए उपस्थित विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफलता के टिप्स दिए और उन्हें अच्छे अंक लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और तनाव रहित परीक्षा देने की सलाह और कहा कि अच्छे परिणाम के लिए नियमित अध्ययन और समय प्रबंधन को महत्ता दे।

What's your reaction?